Vivek Agnihotri On Prakash Raj : विवेक अग्निहोत्री ने किया प्रकाश राज पर पलटवार, ‘द कश्मीर फाइल्स’ का मजाक उड़ाने पर भड़के डायरेक्टर

0
334
Vivek Agnihotri Counter Backs At Prakash Raj

Vivek Agnihotri On Prakash Raj: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ आए दिन सुर्खियों में छाई रहती है। हाल ही में साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार प्रकाश राज ने इस फिल्म को लेकर एक विवादित बयान दिया था उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बकवास बताते हुए उसका मजाक उड़ाया था। वहीं अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रकाश राज पर अपना निशाना साधा है।

विवेक अग्निहोत्री ने प्रकाश राज पर साधा निशाना

हाल ही में प्रकाश राज ने केरल में आयोजित हुए मातृभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ लेटर में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को बकवास बताते हुए फिल्म की आलोचना की थी। वही अब  विवेक अग्निहोत्री ने ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर जवाब दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रकाश राज की वीडियो के साथ एक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘एक छोटी सी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने अर्बन नक्सलियों की रातों की नींद उड़ा के रख दी है। आलम ये है कि एक साल बाद भी उनकी पीढ़ी परेशान है। वो इसके दर्शकों को भौंकने वाला कुत्ता कह रहे हैं और मिस्टर अंधकार राज में भास्कर कैसे पा सकता हूं, वो तो सब आपका है, हमेशा के लिए।’ साथ ही विवेक अग्निहोत्री ने अपने इस ट्वीट में प्रकाश राज के उस विवादित बयान वाले वीडियो को भी शामिल किया है, जिसमें वह फिल्म के बारे में बोलते नजर आ रहे है।

123677252 kfposter

कश्मीरी पंडितो पर हुए नरसंहार पर बनी थी फिल्म

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितो पर हुए नरसंहार की कहानी को दर्शाया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे कलाकार नजर आए थे। कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका अच्छा प्रदर्शन रहा था।