![IPL 2023: Virender Sehwag ने Prithvi Shaw की लगाई क्लास, Shubhman gill से सीखने को दी सलाह](https://southblockdigital.com/wp-content/uploads/2023/04/cricket-Blog-Image-850x500.png)
IPL 2023: Virender Sehwag ने Prithvi Shaw की लगाई क्लास, Shubhman gill से सीखने को दी सलाह
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी हैं। वो भारत के लिए ओपन करते हैं। हालांकि पिछले कुछ महीनों से वो टीम इंडिया के प्लेइंग-इलेवन का पार्ट नहीं हैं। लेकिन घरेलु क्रिकेट में उनका फॉर्म कमाल का रहा है। रणजी ट्रॉफी मैच में उन्होंने काफी रन बनाए। उम्मीद की जा रही थी कि इंडियन प्रीमियर लीग में भी वो अपने फॉर्म को साथ लाएंगे, लेकिन आईपीएल 2023 में वो अभी तक वो पुराने फॉर्म में वापस नहीं आ पाए हैं।
![sehwag shaw 1680627537291 1680627550175 1680627550175 Sehwag on Prithvi Shaw](https://www.hindustantimes.com/ht-img/img/2023/04/04/550x309/sehwag_shaw_1680627537291_1680627550175_1680627550175.jpg)
सहवाग ने शॉ के परफॉर्मेंस पर साधा निशाना
इंडियंस एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार क्रिकबज पर सहवाग ने शॉ के परफॉर्मेंस पर निशाना साधा है। सहवाग ने कहा, “पृथ्वी लगातार एक ही तरह के शॉट खेलकर आउट हो रहे हैं। उन्हें अपनी गलतियों से सीखना होगा। उनके साथ अंडर 19 क्रिकेट खेलने वाले शुभमन गिल को देखिए, वह अब टेस्ट, वनडे और टी-20 लगातार खेल रहा है। गिल ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शानदार परफॉर्मेंस कर रहा है और आप अभी आईपीएल में ही संघर्ष कर रहे हैं। आपको अपनी गलतियों में सुधार करनी होगी और इस आईपीएल का पूरा फायदा उठाना चाहिए।”
यह भी पढ़ें: IPL 2023: भोजपुरी कमेंट्री ने बढ़ाया IPL का रोमांच, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
![05 04 2023 sehwag 23376794 Sehwag on Prithvi shaw](https://www.jagranimages.com/images/newimg/05042023/05_04_2023-sehwag_23376794.webp)