Tuesday, September 17, 2024
MGU Meghalaya
HomeखेलRCB के पॉडकास्ट पर विराट ने कही दिल की बात, माही को...

RCB के पॉडकास्ट पर विराट ने कही दिल की बात, माही को लेकर किया बड़ा खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी अक्सर चर्चा में रहते हैं। वो कुछ भी करते हैं और मीडिया में न्यूज बन जाती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पुर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की। दोनों भारतीय क्रिकेट के दो ऐसे सितारे हैं जिनके नाम का हैशटैग ट्वीटर पर रोज देखने को मिल जाते हैं। उन दोनों के बीच रिश्ता भी कमाल का रहा है। विराट कोहली कई बार ये कह चुके हैं कि उनका महेंद्र सिंह धोनी के साथ कैसा रिश्ता है? हालांकि कोहली के लिए बीते कुछ साल फॉर्म के लिहाज से अच्छे नहीं रहे थे। उनके हाथों से कप्तानी तो गई ही साथ ही टीम में उनकी जगह को लेकर भी सवाल उठने लगे।

आलोचनाओं से घिरे विराट कोहली ने लंबे इंतजार के बाद एशिया कप में शानदार शतक बनाया और उनके खराब समय का अंत हुआ। उस मुश्किल दौर में धोनी ने विराट का साथ दिया था। विराट ने खुद ही ये बात मीडिया में बताया है। अब  एक बार और विराट कोहली ने आईपीएल 2023 से पहले महेंद्र सिंह धोनी से अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कोहली ने बताया है कि उनके बुरे दौर में कैसे धोनी मददगार बने थे।

पॉडकास्ट में विराट कोहली ने अपने दिल की बात कही

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पॉडकास्ट में विराट कोहली ने अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा, ”मेरी पत्नी अनुष्का के अलावा केवल एक इंसान जो मेरे पास आया वह और कोई नहीं एमएस धोनी थे, जिन्होंने मेरे मुश्किल दौर में मेरा साथ दिया और मेरा हौसला बढ़ाया। उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। मैं हमेशा से इस लथ्य का बहुत सम्मान करता था कि उसे मुझ पर इतना भरोसा है और मैं उससे किसी भी चीज और किसी भी स्थिति के बारे में खुलकर बात कर सकता हूं।”

विराट कोहली ने आगे कहा, “धोनी भाई से संपर्क करना मुश्किल होता है। आम दिनों में अगर आप फोन करेंगे तो इस बात की 99 फीसदी संभावना है कि वो आपका फोन ही नहीं उठाएंगे। क्योंकि वो अपना फोन देखते ही नहीं, तो उनका मुझसे संपर्क करना…वो भी 2 बार। मेरे लिए बड़ा खास रहा।

‘धोनी के इन्हीं शब्दों ने मुझे अंदर तक हिला दिया’- विराट कोहली

उन्होंने मैसेज करके मुझसे कहा कि जब आपसे मजबूत होने की उम्मीद की जाती है। एक मजबूत इंसान के रूप में देखा जाता है, तो लोग यह पूछना भूल जाते हैं कि आप कैसे महसूस कर रहे हैं? धोनी के इन्हीं शब्दों ने मुझे अंदर तक हिला दिया। क्योंकि मुझे हमेशा लोगों ने उस शख्स के रूप में देखा है, जो आत्मविश्वास से लबरेज है और जो हर हालात से अकेला निपट सकता है और हमें राह दिखा सकता है। मैं जिस दौर से गुजर रहा था। वहां से माही भाई निकल चुके थे। शायद तभी उन्होंने मुझसे ऐसा कहा था।”

 

- Advertisment -
Most Popular