Virushka In Vrindavan: बेटी वामिका संग वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, माथा टेक कर लिया संतों का आशीर्वाद

0
498
Virushka In Vrindavan
Virushka In Vrindavan

Virushka In Vrindavan: विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों वृंदावन में बेटी वामिका संग छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं। इस धार्मिक यात्रा के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हाल ही में दोनों नीम करोली बाबा के धाम पहुंचे थे, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर कपल की कुछ और तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों ईश्वर भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वीडियोज में दोनों संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में संतों से आशीर्वाद लेते और सत्संग सुनते नजर आ रहे हैं।

विराट-अनुष्का ने लिया संतों का आशीर्वाद

हाल ही में सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो जमकर (Anushka-Virat Viral Video) वायरल हो रहा हैं, जिसमें दोनों पूरी तरह भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों अपनी बेटी वामिका संग संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में पहुंचे हैं, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया और वहां की माला, चुनरी और अंगवस्त्र भी ग्रहण किए। इस दौरान वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा पूरी तरह ईश्वर भक्ति में डूबे नजर आ रही हैं। वीडियो में उनको पूरी तरह लेटकर संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने वहां राधा रानी के प्रसाद के रूप में वहां की चुनरी भी स्वीकार की और संत प्रेमानंद के शिष्यों ने वामिका को प्रसादी माला भी पहनाई।

 

खत्म हुई ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग

बीते साल के अंत में अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ (Chakda Express) की शूटिंग खत्म होने का ऐलान किया था। इस दौरान कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस फिल्म निर्देशक प्रोसित रॉय और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी संग केक भी काटती भी देखी गई थी। उनकी ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।