सूत्रों का दावा, विनोद तावड़े को मिल सकती है केंद्रीय मंत्री की कुर्सी, पीएम मोदी की टीम में हो सकते हैं शामिल

0
390
Vinod Tawde can get the chair of Union Minister

2024 का लोकसभा चुनाव अब नजदीक है और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा काफी पहले से ही लगी हुई है। लेकिन अब पार्टी ने अपनी इस तैयारी को अब और भी तेज कर दिया है। इसका हाल ही में उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला जब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिए। भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए इस संगठनात्मक बदलाव को लेकर राजनीति के गलियारों में चर्चा वीज लगातार जारी है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा 2024 के चुनाव की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है, इसलिए पदों में लगातार बदलाव किया जा रहा है। राजनीति पर नजर रखने वाले जानकार बताते हैं कि बीजेपी अपने आप को 2024 में किसी भी तरह से कमजोर नहीं करना चाहती इसीलिए पार्टी को मिले फीडबैक के आधार पर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इन दिनों संगठनात्मक तौर पर बदलाव में लगा हुआ है।

 

Amit Shah Modi 1 1

 

इसी बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है जिसमें सूत्रों ने कहा है कि पार्टी महासचिव और भाजपा नेता विनोद तावड़े को केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों का दावा है कि विनोद तावड़े को पीएम मोदी की टीम में जगह मिल सकती है। बात अगर विनोद तावड़े की करें तो फिलहाल विनोद तावड़े पार्टी महासचिव की भूमिका निभा रहे हैं। विनोद तावड़े को हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कर्नाटक में विपक्ष का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक भी बनाया गया था।इससे पहले भी विनोद तावड़े कई अहम भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं। उन्होंने कई ऐसे मौके पर पार्टी को संकट से निकाला है जहां निकलना मुश्किल से दिखता था।

 

fce970aa a6d7 4db2 baab e67cedc68e22

 

विनोद तावड़ के इन्हीं कार्यों को देखते हुए उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की बात सूत्रों द्वारा कही गई है। सूत्रों का दावा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर और कई अहम बातों को ध्यान में रखकर विनोद तावड़े को प्रधानमंत्री मोदी की टीम में शामिल किया जा सकता है। विनोद तावड़ महाराष्ट्र से आते हैं और सूत्रों का दावा है कि उनकी कार्यशैली से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व खुश है। सूत्रों का दावा है कि यही कारण है कि उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी बदलाव की बात सामने आ चुकी है। सूत्र लगातार इस बात को कह रहे हैं कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है और केंद्रीय मंत्रिमंडल से जिन भाजपा नेताओं की छुट्टी होगी वहां नए नेताओं को जगह दी जाएगी। ऐसे में सूत्रों का दावा है कि विनोद तावडे केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं।