Amitabh Bachchan-Vinod Khanna : अमिताभ बच्चन के कारण विनोद खन्ना को चिन पर लगे थे 16 टांके, घटना को याद कर अबतक पछताते हैं बिग बी

0
318
Amitabh Bachchan-Vinod Khanna

Amitabh Bachchan-Vinod Khanna : हिंदी सिनेमा में कई एक्टर आए और गए, लेकिन अमिताभ बच्चन की बात ही कुछ और थी। अपने एक्टिंग के दिनों में अमिताभ के साथ फिल्म करने के लिए हर एक स्टार मरता था। हर एक निर्देशक भी उनके साथ फिल्म करने के लिए सबसे आगे रहते थे। अमिताभ बच्चन ने कई दमदार एक्टर्स के साथ कई फिल्मों में जोड़ियां बनाई, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। धर्मेंद्र हो, जितेंद्र या विनोद खन्ना…अमिताभ संग इन सभी स्टार्स की जोड़ियों को स्क्रीन पर काफी पसंद किया गया। वहीं अमिताभ और विनोद खन्ना की जोड़ी कुछ ज्यादा ही हिट रही। अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती लोगों की उम्मीदें बढ़ जाया करती थी। यही कारण है कि अमिताभ और विनोद खन्ना ने एकसाथ करीब 10 फिल्मों में काम किया।

10 फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं Amitabh Bachchan-Vinod Khanna

अमिताभ बच्च्न और विनोद खन्ना की जोड़ी की पहली फिल्म ‘रेश्मा और शेरा’ हो या साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’। दोनों की जोड़ी ने हमेशा ही सिल्वर स्क्रीन पर कमाल ही दिखाया। दोनों की लगभग सारी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सुपरहिट साबित हुई थी। हालांकि एक बार ऐसा भी हुआ था कि अमिताभ की गलती से विनोद खन्ना की जान पर बन आई थी।

दरअसल, ये किस्सा भी उनकी सुपरहिट फिल्म मुकद्दर का सिकंदर की ही है, जिसका निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था। इस फिल्म में अमिताभ और विनोद खन्ना के अलावा राखी, रेखा, रंजीत और अमजद खान जैसे सितारे भी थे।

ुिववुवुव्ु

जब अमिताभ के कारण विनोद खन्ना हुए थे बुरी तरह घायल

कहा जाता है कि इस फिल्म के एक फाइट सीन में विनोद खन्ना बुरी तरह घायल हो गए थे और उन्हें 16 टांके लगे थे। गौर करने वाली बात तो यह है कि विनोद खन्ना अमिताभ की वजह से घायल हुए थे। आपको बता दें कि ‘मुकद्दर का सिकंदर’ फिल्म के शूटिंग सेट पर हुए दर्दनाक हादसे का खुलासा खुद बिग बी ने ही अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में किया था।

उन्होंने कहा था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान जो हुआ वह मुझे हमेशा याद रहेगी और इस घटना को याद कर मैं हमेशा अपराधबोध महसूस करूंगा। दरअसल, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन ऐसा था, जिसमें अमिताभ बच्चन को विनोद खन्ना पर कांच का ग्लास फेंक कर मारना था।

इस सीन में विनोद खन्ना को ग्लास से अपना बचाव करते हुए तुरंत वहां से हट जाना था। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया और विनोद खन्ना बुरी तरह घायल हो गए।

एक्शन सीन के दौरान घायल हुए थे विनोद खन्ना

आपको बता दें कि बिग बी ने इस घटना का जिक्र अपने शो में करते हुए बताया था कि ‘मुकद्दर का सिकंदर’ की शूटिंग के दौरान शुरूआत से ही सब कुछ ठीक जा रहा था और दोनों एक्टर्स एक एक्शन सीन शूट कर रहे थे। एक्शन सीन के लिए अमिताभ और विनोद खन्ना तैयार खड़े थे, तभी डायरेक्टर ने एक्शन बोला और बिग बी ने पूरी ताकत से ग्लास को विनोद खन्ना की तरफ फेंक दिया।

इस समय सीन के अनुसार विनोद खन्ना को अमिताभ के ग्लास फेंकते ही झुक जाना था, लेकिन वो सही समय पर झुक नहीं पाए और ग्लास सीधे उनके चिन यानी की ठुड्डी पर जा लगा।

वुुललुलपलप

विनोद खन्ना को अमिताभ बच्चन के कारण लगे थे 16 टांके

आपको बता दें कि कांच जोर से लगने के बाद विनोद खन्ना की ठोढ़ी से काफी खून बहने लगा और पूरी यूनिट पर सन्नाटा पसर गया। आधी रात को हॉस्पिटल ले जाना पड़ा और उन्हें 16 टांके लगे। बताया जाता है कि इस घटना के बाद अमिताभ बहुत घबरा गए थे। वह शूटिंग सेट से लेकर हॉस्पिटल तक उनसे माफी मांगते रहे। वह इस घटना को लेकर काफी शर्मिंदा हुए थे। इतना ही नहीं उन टांकों के निशान विनोद खन्ना के चिन पर ताउम्र रहे हैं।