Friday, September 20, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनVikrant Massey: खुद को "बॉक्स-ऑफिस स्टार" नहीं मानते है विक्रांत मैसी, 12वीं...

Vikrant Massey: खुद को “बॉक्स-ऑफिस स्टार” नहीं मानते है विक्रांत मैसी, 12वीं फेल को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

Vikrant Massey: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक्टर विक्रांत मैसी आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। विक्रांत मैसी ने अपनी एक्टिगं के दम पर इंडस्ट्री में खास जगह बनाई हैं। वहीं इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ को लेकर चर्चा का केंद्र बनें हुए हैं।

इस फिल्म में विक्रांत के साथ तापीस पन्नू और सनी कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं विक्रांत ने हाल ही में बताया कि फिल्मों में बेतरीन परफॉर्मेंस के बाद मिली प्रसिद्धी को वह काफी नहीं मानते हैं, क्योंकी वो अभी भी अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं, जिसकी वजह का उन्होंने खुलासा किया है।

ggthhtthth
विक्रांत खुद को नही मानते है स्टार

विक्रांत ने 2013 में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘लुटेरा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज बॉलीवुड में विक्रांत के अभिनय को सभी पसंद करते हैं। उनकी 2023 में रिलीज हुई फिल्म 12वीं फेल उनके करियर की एक सफल फिल्म साबित हुई और इसे आलोचकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली।

विक्रांत ने हाल ही में 12वीं फेल की सफलता को स्वीकार किया, लेकिन वह खुद को “बॉक्स-ऑफिस स्टार” नहीं मानते। एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने 12वीं फेल को इतना प्यार और सम्मान देने के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा, “जब मैंने ’12वीं फेल’ के लिए तैयारी शुरू की थी, तब मेरे मन में एक संदेह था कि सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होनी है और फिल्म में सभी आम अभिनेता थे, कोई भी बड़ा कलाकार नहीं था।”

12वीं फेल की बड़ी सफलता के बाद भी विक्रांत को लगता रहेगा कि वह “बॉक्स ऑफिस स्टार” नहीं हैं, जब तक कि वह भविष्य में लगातार 5-7 फिल्में नहीं कर लेते हैं। आगे विक्रांत ने कहा, उन्हें उम्मीद है कि ऐसा 5 साल बाद होगा, जब वह आराम से बैठेंगे और उनके पास कई फिल्में होंगी।

आगे विक्रांत ने कहा कि बैंकेबिलिटी एक ही फिल्म से नहीं आती है, बल्कि बड़े पर्दे पर लगातार बने रहने से आती है। इस दौरान अपनी बात को समझाने के लिए विक्रांत ने क्रिकेट का सहारा लिया और कहा, “आप क्रिकेट की एक पारी में खेल के नहीं बोल सकते कि हो गया बस।”

ये भी पढ़ें: Dalljiet Kaur: दलजीत कौर ने फिर कसा एक्स हसबैंड निखिल पर तंज, बोलीं – ‘प्यार और सम्मान जैसी कोई चीज नहीं होती’

ghhththhththt

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित, लिखित और निर्मित, 12वीं फेल लेखक अनुराग पाठक द्वारा 2019 में लिखी गई इसी नाम की किताब पर आधारित है। यह आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन की कहानी है। यह फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई थी और अभी यह फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

काम की बात करें तो विक्रांत मैसी ने दिल धड़कने दो, ए डेथ इन द गंज, छपाक, हसीन दिलरुबा जैसी फिल्मों में काम किया है। अब वह 2018 की फिल्म के सीक्वल ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में नजर आएंगे। ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

- Advertisment -
Most Popular