Thursday, September 19, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनVikram Bhatt: डिनो मोरिया और बिपाशा बसु के रिश्ते को लेकर विक्रम...

Vikram Bhatt: डिनो मोरिया और बिपाशा बसु के रिश्ते को लेकर विक्रम भट्ट ने किया बड़ा खुलासा, राज के सेट से बढ़ने लगी थीं दोनों के बीच दूरियां

Vikram Bhatt: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक विक्रम भट्ट आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। विक्रम ने अपनी शानदार हॉरर फिल्म राज से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई हैं। यह फिल्म आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में डिनो मोरिया और बिपाशा बसु लीड रोल में नजर आए थे।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अच्छा प्रदर्शन रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में दिए गए एक बातचीत के दौरान विक्रम भट्ट ने डिनो मोरिया और बिपाशा बसु के बीच हुए तनाव और उसके कारण को साझा किया।

Vikram Bhatt

विक्रम भट्ट ने किया बड़ा खुलासा

हाल ही में एक मीडियो चैनल संग इंटरव्यू के दौरान विक्रम भट्ट ने साझा किया कि डिनो मोरिया और बिपाशा बसु के बीच ब्रेकअप ने ‘राज’ के सेट के माहौल को कैसे प्रभावित किया? उन्होंने शादी के दृश्य के दौरान एक घटना को याद किया, जिसमें बिपाशा रो रही थीं और डिनो दुखी दिखाई दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि बिपाशा रो रही थीं और डिनो दुखी थे।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक भट्ट ने कहा कि उन्होंने दोनों अभिनेताओं से बात करने का फैसला किया और शूटिंग को ठीक ढंग से चलाने के लिए उन्हें अपनी बहस को रोकने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने उनके साथ एक लंच रखा।

इस प्रयास के बाद भी उनका रिश्ता टूटता हुआ नजर आ रहा था। उन्होंने कहा, ‘उनका रिश्ता टूट रहा था।’ उन्होंने आगे कहा कि वह ऐसे इंसान नहीं हैं जो उनके निजी जीवन में दखल दें, इसलिए उन्हें नहीं पता कि उनके बीच क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि फिल्म के बाद दोनों अलग हो गए।

ये भी पढ़ें: Vikrant Massey: विक्रांत मैसी की मां ने दी थी एक्टर को शादी से पहले लिव-इन में रहने की सलाह, एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

hghyhhthe

ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने जीता लोगों का दिल

‘राज’ में डिनो मोरिया और बिपाशा बसु के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। उनके अभिनय में भी उनके ऑफ स्क्रीन रोमांस की झलक दिखाई देती थी। इन दोनों की पहली मुलाकात उनके मॉडलिंग करियर के दौरान एक कॉमन फ्रेंड द्वारा आयोजित ब्लाइंड डेट पर हुई थी। हालांकि, ‘राज’ के दौरान किन्हीं कारणों के चलते दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।

- Advertisment -
Most Popular