Bigg Boss 16: बिग बॉस में हाउस में आते ही विकास मानकतला ने खोली घरवालों की पोल, कह दी ये बात

0
346
Bigg Boss 16
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16: छोटे पर्दे का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 आए दिन सुर्खियों मे छाया रहता है। वही शो में कुछ ना कुछ धमाल देखने को मिलता है। जिससे शो की टीआरपी बढ़ती जा रही है, दरअसल, शो ने देखते ही देखते अपना आधा सफर तय कर लिया है और अब वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो रही है। हाल ही में श्रीजिता डे ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में एंट्री ली और अब विकास मानकतला (Vikas Manaktala) शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री कर रहे है।

 

बीबी हाउस में विकास मानकतला की एंट्री

बीते एपिसोड में विकास मानकतला ने बतौर वाइल्ड कार्ड शो में एंट्री ली जिससे घरवालों के चेहरे का रंग उड गया। बीबी हाउस मे एंट्री लेते ही विकास को एक टास्क सौंपा गया जिसमें उन्होंने घर वालों पर सीधा निशाना साधा। विकास मानकतला ने टास्क में टीना दत्ता को फेक बताया और साथ ही विकास साजिद खान को कहते है कि’ साजिद जी भी मुझे फेक लगते हैं क्योंकि वो सामने कुछ और बोलते हैं और पीठ पीछे कुछ और।’ इसके बाद वो कहते हैं, ’शालीन, टीना जी का गुलाम रहा है।’ इतना ही नहीं इन सब के बाद वो अर्चना गौतम को धोखेबाज करार देते हुए कहते हैं, ’ये कभी रिश्ता नहीं देखेंगी गेम के लिए…धोखा कभी भी दे सकती हैं।’

 

यूजर्स दे रहे है गजब के रिएक्शन

बिग बॉस 16 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेते ही विकास मानकतला सोशल मीडिया पर छा गए है। शो में एंट्री लेते ही विकास ने घर वालों को सच्चाई से रूबरू कराया है। हाल ही में शो के आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’ऐसा क्यों लग रहा है कि विकास हमारे शब्द बोल रहा है।’ दूसरे ने बोला है, ’भाई बोल तो सही रहा है लेकिन देखना होगा कि आगे क्या करेगा।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं, ’फाइनली कोई साजिद खान की बैंड बजाने आ गया।’