Vijay Verma: विजय वर्मा को हो गया करीना कपूर से एकतरफा इश्क! एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

0
530
Vijay Verma

Vijay Verma: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विजय वर्मा इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में लोग बहुत कुछ जानना चाहते हैं। विजय और तमन्ना भाटिया रिलेशनशिप में हैं। फैंस को इस बात का इंतजार है कि ये कपल कब शादी करने वाला है। इसी बीच विजय ने एक ऐसा खुलासा कर दिया है जिसे सुनने के बाद तमन्ना के फैंस को झटका लगने वाला है। विजय ने एक बातचीत के दौरान खुलासा किया है कि वो करीना कपूर को एकतरफा प्यार करने लगे हैं।

dfddddvd

करीना कपूर से हुआ विजय वर्मा को एकतरफा प्यार

आपको बता दें कि विजय वर्मा ने करीना कपूर के साथ फिल्म जाने जान में काम किया है। फिल्म में भी उन्हें करीना से एकतरफा प्यार हो जाता है। अब रियल लाइफ में भी करीना के लिए प्यार जाहिर किया है। विजय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मर्डर मुबारक का प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं एक इंटरव्यू में विजय ने कहा- ‘फिल्म जाने जान में उनका करीना के लिए जो अफेक्शन दिखा था वो एक्ट्रेस के लिए एकतरफा प्यार है। ये उस तरह का प्यार है जिसमें लोग दूर से ही उस इंसान को एडमायर करते हैं।’

fdgfgfaaa

करिश्मा के साथ नजर आएंगे विजय

गौरतलब है कि विजय ने करिश्मा कपूर के साथ मर्डर मुबारक में नजर आने वाले हैं। करिश्मा के बारे में उन्होंने कहा- करिश्मा के साथ वो हैंगआउट करते थे और दोनों के बीच बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी। मैं उनका फैन भी हूं। विजय की मर्डर मुबारक की बात करें तो ये फिल्म 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी समेत कई सितारे लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को होमी अदानिया ने डायरेक्ट किया है।