South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा करना चाहते हैं अंगदान, इवेंट के दौरान किया खुलासा
 Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा करना चाहते हैं अंगदान, इवेंट के दौरान किया खुलासा
Vijay Deverkonda
मनोरंजन

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा करना चाहते हैं अंगदान, इवेंट के दौरान किया खुलासा

by News Desk November 19, 2022

Vijay Deverakonda On Organ Donation: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) आए दिन अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं, लेकिन इस बार एक्टर ने कुछ ऐसा ऐलान किया है, जिसे लेकर वह चर्चा का केंद्र बन गए हैं। दरअसल, हाल ही में एक इवेंट के दौरान ऑर्गन डोनेशन पर बात करते हुए विजय ने खुलासा किया कि वह अपने शरीर के अंगों का दान करना चाहते हैं। एक्टर की इस बात ने उनके फैंस के दिलों में उनके लिए सम्मान को और भी बढ़ा दिया है।

इवेंट के दौरान किया अंगदान करने का ऐलान

हाल ही में विजय एक इवेंट में अपनी मां के साथ शामिल हुए थे, जहां उन्होंने ऐलान किया कि वह अपनी मां के साथ अपने अंगों का दान करने का फैसला ले चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है, मैं अपने सभी अंग दान कर दूंगा। मैं इसे अपने जीवन के बाद किसी का हिस्सा बनना पसंद करूंगा और उनके जीवन में उनकी मदद करूंगा। मुझे अपने अंगों को बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं दिखता। मैं फिट रहता हूं और खुद को स्वस्थ रखता हूं।”

एक्टर ने सभी से की अंगदान पर विचार करने की गुजारिश

एक्टर ने बात करते हुए आगे कहा, “मैंने और मेरी मां ने अपने अंगों को दान करने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। यह कितनी खूबसूरत चीज है कि आप अपनी उदारता के कारण किसी न किसी रूप में जीवित रहते हैं। मैं सभी को अंग दान के विचार के लिए खुले रहने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।” यह पहली बार नहीं है जब विजय किसी वेलफेयर इवेंट का हिस्सा बने हैं। उनके इस फैसले का सोशल मीडिया पर कई लोगों ने स्वागत किया है। विजय के एक फैन ने उनकी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैन विथ प्योर हार्ट।’

इस फिल्म आएंगे नजर

बात करें अगर एक्टर के वर्क फ्रंट की तो विजय अगली बार बार अपनी आगामी तेलुगु रोमांटिक ड्रामा ‘कुशी’ में साउथ की फेमस डिवा सामंथा रुथ प्रभु (samantha Ruth Prabhu) के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। शिव निर्वाना (Shiva Nirvana) के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक्टर को आखिरी बार अनन्या पांडे (Ananya Pandey) के साथ ‘लाइगर’ (Liger) में देखा गया था। जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म से एक्टर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। एक्टर की यह फिल्म बहिष्कार और अन्य विवादों के बीच बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

Share This:

Tags: films organ donation south industry Vijay Deverakonda On Organ Donation vijay deverkonda
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.