South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने किया अपने अगले प्रोजेक्ट का खुलासा, पहली बार पुलिस के किरदार में आएंगे नजर!
 Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने किया अपने अगले प्रोजेक्ट का खुलासा, पहली बार पुलिस के किरदार में आएंगे नजर!
Vijay Deverakonda
मनोरंजन

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने किया अपने अगले प्रोजेक्ट का खुलासा, पहली बार पुलिस के किरदार में आएंगे नजर!

by News Desk January 15, 2023

Vijay Deverakonda: लाइगर फेम सुपरस्टार विजय देवरकोंडा साउथ के मोस्ट फेमस एक्टर्स में से एक हैं। उनकी आखिरी फिल्म लाइगर बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिससे उनके फैंस काफी निराश हुए थे। वहीं इसके बाद से ही उनके फैंस उनके अगले धमाके का इंतजार कर रहे थे। इस बीच अपने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अब एक्टर ने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। विजय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। खास बात यह है कि इस फिल्म में एक्टर पहली बार पुलिस के किरदार में नजर आ सकते हैं। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

The Script. The Team. My next.

My heart skipped a few beats when I heard this. #VD12 pic.twitter.com/x7ELlsb6Ub

— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) January 13, 2023

एक्टर ने साझा की अपनी अगली फिल्म की जानकारी

हाल ही में विजय देवरकोंडा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म की जानकारी दी है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें भले ही उनका चेहरा साफ ना हो, लेकिन एक्टर पुलिस की वर्दी पहने साफ नजर आ रहे हैं। इससे एक बात साफ है कि अपनी अगली फिल्म में विजय पुलिस का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। एक्टर द्वारा शेयर किया गया पोस्टर काफी दमदार लग रहा है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘द स्क्रिप्ट। द टीम। मेरी अगली फिल्म। जब मैंने इस बारे में सुना तो मेरी कुछ धड़कनें रुक गईं।’ इसी के साथ फिल्म के पोस्टर और कैप्शन के हैशटैग में VD 12 लिखा नजर आ रहा है, जिसे देख कहा जा रहा है कि ये उनकी अगली फिल्म का टाइटल हो सकता है।

फैंस ने की एक्टर की सराहना

विजय द्वारा ये जानकारी शेयर करने के बाद से ही उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘इंतजार कर रहा हूं।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ऑल द बेस्ट अन्ना। अर्जुन रेड्डी के बाद यह आपके लिए बेस्ट सलेक्शन साबित होगी।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने एक्टर की सराहना करते हुए कहा, ‘एडवांस में बधाई भाई। यह फिल्म सुपरहिट होगी। 200 करोड़ से ज्यादा कमाएगी।’

 

यूजर्स ने लाइगर को लेकर किया ट्रोल

विजय के फैंस के अलावा नेटीजंस भी इस पोस्ट को देखकर एक्टिव हो गए और एक्टर को अपने निशाने पर ले लिया। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उनकी आखिरी फिल्म लाइगर को ढ़ाल बनाकर उन्हें ताने मारना शुरू कर दिया है। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘प्लीज ओवर कॉन्फिडेंट रहना बंद करिए। हम आपके प्रयासों की सराहना करते हैं, लेकिन आपका घमंड पसंद नहीं।’ वहीं इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने विजय को सलाह देते हुए लिखा, ‘रियल लाइफ में ओवर एक्टिंग करना बंद करिए। रणवीर की तरह फोटोज पोस्ट करना बंद करिए। अपनी अगली फिल्म में किसिंग सीन को भी बंद करिए और अपने ओवर एक्टिंग को भी बंद करिए। तभी आप सफल होंगे।’

 

एक्टर का वर्क फ्रंट

बात करें अगर विजय देवरकोंडा के वर्कफ्रंट की तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म ‘जन गण मन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का निर्माण चार्मी कौर, वामसी पेडिपल्ली कर रहे हैं। वहीं उनकी फिल्म जन गण मन इसी साल 3 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share This:

Tags: entertainment news Liger movies Vijay Deverakonda Vijay Deverakonda News Vijay Deverakonda Next Movie Vijay Deverakonda Work Front
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.