Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने मनाया बॉडीगार्ड का बर्थडे, एक्टर की सादगी की पर फैंस हुए फिदा

0
371
Vijay Deverakonda
Vijay Deverakonda

Vijay Deverakonda Bodyguard’s Birthday: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अक्सर ही सुर्खियों में छाए रहते हैं। अपनी फिल्मों के साथ एक्टर अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बॉडीगार्ड का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।

एक्टर ने मनाया बॉडीगार्ड का बर्थडे

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वायरल वीडियो में एक्टर अपनी मां के साथ अपने बॉडीगार्ड का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि एक्टर का यह वीडियो उनके वैनिटी वैन का का है, जहां वो अपनी मां संग अपने बॉडीगार्ड से केक कट करवाते नजर आ रहे हैं।

r7

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

एक्टर के इस वायरल वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस इस वीडियो में उनकी सादगी और दरियादिली पर फिदा हो गए हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने अंगदान करने का ऐलान किया था, जिसके बाद फैंस उनकी सोच की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

r6

इस फिल्म में आएंगे नजर

बात करें अगर एक्टर के वर्क फ्रंट की तो एक्टर जल्द ही साउथ की फेमस अदाकारा समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) संग फिल्म ‘कुशी’ (Kushi) में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके जर्सी फेम गौतम तिन्नानुरी के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने की खबरें भी आ रही थी, लेकिन इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि एक्टर को आखिरी बार बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) संग फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) में देखा गया था। इस फिल्म से विडय ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू की थी। हालांकि यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाई थी।