Vidya Balan: विद्या बालन ने बताया सफल वैवाहिक जीवन जीने का मंत्र, बोलीं- ‘पति-पत्नी के बीच किसी को नहीं आना चाहिए’

0
432
Vidya Balan

Vidya Balan: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म दो और दो प्यार को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। विद्या बालन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। विद्या अक्सर ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का केंद्र का बनी रहती हैं।

एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री मशहूर फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी की है। विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगी हुई हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान विद्या ने शादी-शुदा कपल को लेकर दिलचस्प सलाह देती हुईं नजर आई।

gfgdtrgfe

कपल्स को लेकर विद्या ने दी सलाह

आपको बता दें कि विद्या बालन ने फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से 14 दिसंबर 2012 को फेरे लिए थे। इस बंधन में बंधे उन्हें एक दशक से भी ज्यादा का वक्त हो गया है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में विद्या सफल शादीशुदा जीवन का मंत्र देते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा कि शादी दो लोगों के बीच होती है और इसे हमेशा दो लोगों के बीच ही रहने देना चाहिए।

विद्या ने बताया, कि शादीशुदा कपल के बीच किसी भी अन्य व्यक्ति को आने नहीं देना चाहिए, चाहे वह परिवार हो या दोस्त। अभिनेत्री ने आगे कहा कि वैवाहिक संबंध बेहतरीन रूप से परतदार, अपना, जटिल और निजी होता है। किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा दो लोगों के बीच की भावनात्मक जुड़ाव को समझ पाना असंभव है।

ggsfgf

इन फिल्मों में नजर आएंगी विद्या

गौरतलब है कि विद्या बालन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म ‘दो और दो प्यार में नजर आ रही हैं। यह फिल्म कल यानी 19 अप्रैल सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं।

फिल्म में प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति भी अहम भूमिका में हैं। इसके बाद उनके पास भूल भुलैया 3 भी पाइपलाइन में है। दर्शकों को दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।