Sam Bahadur Release Date: इस दिन रिलीज होगी विक्की कौशल की सैम बहादुर, जानें डेट

0
344
Sam Bahadur
Sam Bahadur

Sam Bahadur Release Date: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की लंबे समय से चर्चित फिल्म सैम बहादुर को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल, एक्टर की इस फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। सैम बहादुर देश के सबसे महान फौजी अफसरों में से एक थे जिनकी जिंदगी पर ये फिल्म बनने जा रही है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

 

 

सोशल मीडिया पर छाया सैम बहादुर का खुमार

बता दें कि हाल ही में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विक्की कौशल सैम बहादुर के अवतार में नजर आ रहे हैं। एक्टर का यह फौजी अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो एक्टर की इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है लेकिन फिर भी उनकी एक झलक ही फैंस की बेताबी बढ़ाने के लिए काफी है।

r23

इस दिन रिलीज होगी ‘सैम बहादुर’

जानकारी के लिए बता दें कि ‘सैम बहादुर’ अगले साल 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। फिल्म के बारे में खास बात यह है कि एक्टर की यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म होगी, जिसमें एक्टर एक फौजी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा सान्या मल्होत्रा और दंगल गर्ल फातिमा शेख भी दिखाई देंगी।

r24

इन फिल्मों में आएंगे नजर

बात करें अगर एक्टर के वर्क फ्रंट की तो विक्की जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ में नजर आएंगे, जो 16 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा एक्टर के पास सैम बहादुर जैसे प्रोजेक्ट के साथ और भी कई अपकमिंग परियोजनाएं है, जिनके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।