Vickat Vacation Images: नए साल को सेलिब्रेट करने जवई पहुंचे विक्की-कैट, देखें तस्वीरें

0
359
Vickat Vacation Images
Vickat Vacation Images

Vickat Vacation Images: बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आए दिन लाइमलाइट में छाए रहते हैं। वहीं साल की समाप्ति के साथ ही दोनों एक बार फिर साल 2022 को अलविदा कहने और साल 2023 का वेलकम करने के लिए निकल चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके वेकेशन की झलक देखने को मिल रही है।

https://twitter.com/viksikay/status/1608346797549969409?s=20&t=XSgfbtqr4sr_3xyjO0n9bA

जवई में वेकेशन मना रहे हैं विक्की-कैट

हाल ही में कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस अपने हसबैंड विक्की कौशल संग वेकेशन एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। बीते दिनों कपल ने अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने के बाद मुंबई से जोधपुर के लिए उड़ान भरी थी। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए तस्वीरों में विक्की कौशल और कटरीना के अलावा चीता, काले हिरण और हिरण की झलकियां भी देखने को मिल रही हैं।

जवई चीता सफारी का आनंद ले रहे हैं विक्की-कैटरीना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विक्की और कैटरीना इस समय राजस्थान के बाली में स्थित जवई में छुट्टियां मना रहे हैं, जो लगभग 40 चीता फैमिली का गढ़ माना जाता है। इसके अलावा ये जगह एक बिग कैट फैमिली की वजह से सितारों के लिए एक लोकप्रिय वेकेशन डेस्टिनेशन भी है। वहीं कहा जा रहा है कि कपल जवई में नया साल मना कर मुंबई के लिए वापसी करेगा।

 

कपल का वर्क फ्रंट

बात करें अगर कपल के वर्क फ्रंट की तो विक्की कौशल अगली बार मेघना गुलजार की फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर के पास आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी एक अनटाइटलड फिल्म भी है। वहीं दूसरी तरफ कैटरीना कैफ जल्द ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) और साउथ के दिग्गज एक्टर विजय सेतुपति के साथ ‘मेरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।