Tuesday, September 17, 2024
MGU Meghalaya
Homeस्वास्थ्यलाइफस्टाइलVastu Shashtra and Salt : घर की नेगटिव एनर्जी को दूर करता...

Vastu Shashtra and Salt : घर की नेगटिव एनर्जी को दूर करता है नमक, जानिए कैसे

Vastu Shashtra and Salt: नमक एक ऐसा पदार्थ है जिसके बिना हम अपने भोजन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इसे इंग्लिश में “SALT” कहते हैं। रासायनिक दृष्टि से इसे सोडियम क्लोराइड कहा जाता हैं। नमक अलग-अलग तरीके के होते हैं। काला नमक, सेंधा नमक, सफेद नमक और समुद्री नमक। नमक भोजन को खाने के लायक तो बनाता ही है साथ ही ये शरीर की कई बीमारियों को भी दूर करता हैं।

नमक और वास्तु शास्त्र | Vastu Shashtra and Salt

नमक का सेवन सेहत के लिए तो जरूरी है ही लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार भी नमक को बहुत उपयोगी माना जाता हैं। वास्तु शास्त्र ये मानता है की नमक के क्रिसटल्स में नेगटिव एनर्जी को दूर करने की शक्ति होती हैं। आइए जानते हैं कि घर में किस तरह और कहाँ नमक का उपयोग करके घर की नेगटिव एनर्जी को समाप्त किया सकता है।

Vastu Shashtra and Salt

मेन गेट (मुख्य द्वार) – घर के मेन गेट पर कपड़े की पोटली में नमक बांधकर लटकाने से बाहर से आने वाली नेगटिव एनर्जी बाहर ही रुक जाती हैं। अंदर प्रवेश नहीं कर पाती। इस पोटली को हर 15 दिन में बदलते रहना चाहिए।

बाथरूम – अगर घर का बाथरूम गलत दिशा में बना हुआ हो तो बाथरूम में एक कटोरी में नमक रख देना चाहिए। इससे बाथरूम का वास्तु दोष दूर होता हैं। कटोरी में रखा नमक थोड़े-थोड़े दिनों में पानी में बहाकर साफ नमक बदलते रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें : Pillow and Cloves: तकिए के नीचे लौंग रखकर सोने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

बेडरूम – जिस कमरे में आप सोते हैं उस कमरे में रात को सोने से पहले एक कोने में किसी छोटी कटोरी या प्याली में नमक रखना चाहिए। इससे कमरे की सारी नेगटिव एनर्जी नमक ऐब्सॉर्ब कर लेता हैं। सुबह उठकर उस नमक को पानी में बहा देना चाहिए।

Vastu Shashtra and Salt

घर की सफाई – हर मंगलवार और शनिवार को पानी की बाल्टी में नमक डालकर पूरे घर में पोंछा लगाने से घर की नेगटिव एनर्जी खत्म होती हैं।

नजर लगने पर – किसी व्यक्ति को नजर लगने पर मुट्ठी में नमक लेकर उस व्यक्ति के ऊपर से घड़ी की दिशा में यानि बाएँ से दायें 7 बार घूमाकर घर के बाथरूम में बहा दे। इससे बुरी नजर दूर होती हैं।

बुरे सपने – अगर आपको बुरे सपने आते हैं तो रात को सोने सोते समय पानी की लोटे में नमक डालकर अपने सिरहाने रख लें। सुबह उठकर उस लोटे के पानी को बाहर फेंक दे। इससे रात को बुरे सपने आने नहीं आते।

स्नान – अपने ऊपर कोई नकारात्मक शक्ति का प्रभाव महसूस होने पर नहाते समय पानी में नमक डालकर नहाए। इससे शरीर से हर तरह की नकारात्मक शक्ति दूर होती हैं।

- Advertisment -
Most Popular