Varun Dhawan : वरुण धवन ने की ‘जवान’ की तारीफ, बोलें- ‘मुझे एक बच्चे जैसा महसूस हुआ’

0
381
Varun Dhawan
Varun Dhawan

Varun Dhawan : बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ‘जवान’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। ये खुमार फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी नजर आ रहा था। क्रिटिक, ऑडियन्स और सेलेब्स सभी ने जवान का रिव्यू शानदार दिया है।

हर कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहा है। जवान दुनियाभर में 600 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। सेलेब्स जवान की तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं। मलाइका, अर्जुन कपूर,अनुपम खेर और अक्षय कुमार ने जवान की तारीफ की है। अब इस लिस्ट में वरुण धवन भी शामिल हो गए हैं। वरुण ने जवान देख ली है और वह शाहरुख खान, एटली कुमार की तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं।

Varun Dhawan

Varun Dhawan ने की ‘जवान’ की तारीफ

वहीं वरुण धवन ने शाहरुख खान की जवान की तारीफ करते हुए ट्वीट किया- जवान ब्लॉकबस्टर फिल्म है। शाहरुख खान का फिल्म में स्टारडम के साथ एक्टिंग  भी दिखी है। मैंने बहुत मजा आया जैसे एक बच्चे को कैंडी स्टोर में महसूस होता है। एटली कुमार ने हर पल को खूबसूरती से दिखाया है। अन्ना क्या बात हैं सर सुपर स्टफ।

ये भी पढ़े: https://youtu.be/3HNVSSt9kyY?si=aeE0eFarmlvbx8zr

शाहरुख खान ने भी फैंस को शुक्रिया कहते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा- जवान को दिए बहुत सारे प्यार और सराहना के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहिए और खुश रहिए। प्लीज फिल्म को एंजॉय करते हुए फोटोज और वीडियो भेजते रहिए… और जल्द ही आपको देखने के लिए आऊंगा। तबतक थिएटर में ‘जवान’ के साथ पार्टी करते रहिए। ढेर सारा प्यार।

Varun Dhawan

‘जवान’ की स्टारकास्ट

‘जवान’ की बात करें तो इस फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। शाहरुख के साथ फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। इसके साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का स्पेशल अपीयरेंस है।