Uttarakhand DGP: उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बने दीपम सेठ, संभालेंगे नई जिम्मेदारी

0
449
Deepam Seth Uttarakhand New DGP

Uttarakhand DGP: उत्तराखंड कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को उत्तराखंड का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। सेठ कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार से चार्ज लेंगे। शनिवार को  शासन ने उनकी नियुक्ति को लेकर आदेश जारी किए हैं। वहीं, अभिनव कुमार ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी देखेंगे। दीपम सेठ वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (SSB) में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। उनके शानदार करियर और अनुभव को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

उत्तराखंड के 13वें डीजीपी होंगे दीपम सेठ

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी उत्तराखंड के 13वें डीजीपी हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर सोमवार को उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण किया है। साल 2019 से वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। अवधि पूरा होने से पहले उन्होंने अपने मूल कैडर में वापसी की थी। इसके ठीक बाद उन्हें प्रदेश पुलिस के मुखिया की जिम्मेदारी दे दी गई।

पिछले साल प्रदेश के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार के रिटायरमेंट के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। तब तक अभिनव कुमार कार्यवाहक डीजीपी का पद संभाल रहे थे।

Uttarakhand DGP: उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बने दीपम सेठ, संभालेंगे नई जिम्मेदारी

यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं दीपम

बता दें कि दीपम सेठ मूल रूप से यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। 186-90 तक उन्होंने इंजीनियरिंग की। इसके बाद उन्होंने पुलिस मैनेजमेंट में मास्टर्स किया। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने यूपीएसी की परीक्षा दी और 1994 में आईपीएस बने। दीपक जब उत्तराखंड-यूपी एक हुआ करता था। तब नोएडा-गाजियाबाद के एएसपी रह चुके हैं। इसके अलावा आगरा के एसपी सिटी भी रहे। बीते कुछ वर्षों में वह उत्तराखंड में कई पदों पर तैनात रह चुके है।

ये भी पढ़ें: Delhi की मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त हुई IAS ऑफिसर आर. एलिस वाज, हर ओर से मिल रही बधाईयां