उत्तराखंड: 45 वर्षीय महिला ने छत से कूदकर दी जान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

0
410
45 yr woman commited suicide

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में एक 45 वर्षीय महिला ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी। महिला के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या से पहले लिखे गए नोट में महिला ने अपने ससुरालवालों और पति को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने ससुरालवालों और महिला के पति से पूछताछ शुरू कर दी है।

45 yr woman commited suicide

45 साल की महिला ने छत से कूदकर दी जान

ऊधमसिंह नगर में 45 साल की विवाहित महिला ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक महिला की पहचान माधुरी के नाम से की गई है। बताया जा रहा है कि माधुरी ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में माधुरी ने अपने पति और ससुरालवालों को अपनी मौत का कारण बताया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि माधुरी ने अचानक घर का दरवाजा बंद कर लिया और फिर छत पर चली गई। महिला ने छत पर जाकर सड़क पर कूदकर अपनी जान दे दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पड़ोस में महिला के सुसाइड की खबर आग की तरह फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मौत का जिम्मेदार बताया पति और ससुरालवालों को

मौके पर पहुंची पंतनगर पुलिस ने माधुरी के शव को कब्जे में कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल के मुताबिक मृतका के हाथ पर पेन से लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका पति और ससुराल वाले हैं। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने महिला के पति और ससुरालवालों से पूछताछ शुरू कर दी है।