Ananya Panday: अनन्या पांडे को स्मोक करते देख भड़के यूजर्स, कहा- ‘आपसे ये उम्मीद नहीं थी…’

0
413
Ananya Panday Smoking Images

Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। आए दिन अनन्या को किसी न किसी नए लुक में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में अनन्या को लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करते देखा गया था। वहीं बीते दिन एक्ट्रेस अपनी कजन अलाना पांडे की मेहंदी सेरेमनी में भी शामिल हुई थी। इस दौरान की एक्ट्रेस अपने लुक के अलावा किसी और चीज को लेकर भी सुर्खियों में हैं। दरअसल, मेहंदी सेरेमनी के दौरान एक्ट्रेस को स्मोक करते देखा गया। अनन्या की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और उनकी इस हरकत पर यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

स्मोक करती स्पॉट हुईं अनन्या

दरअसल, हाल ही में अनन्या पांडे को उनकी कजिन अलाना पांडे की मेहंदी सेरेमनी में देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक कलर के ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ मैचिंग लहंगे में नजर आई थी। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थी और इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी। हालांकि इसके अलावा एक्ट्रेस की एक और तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो स्मोक करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के वायरल होते ही अनन्या ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

अनन्या हुईं ट्रोल

अनन्या की ये तस्वीरें इंटरनेट वर्ल्ड में सभी को हैरान कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की इस तस्वीर को शेयर कर ट्रोलर्स उनपर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एक्ट्रेस की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, अनन्या के स्मोकर होने की उम्मीद नहीं थी। पता नहीं कि कैसे ये नेपो किड्स ऐसे हेल्थ फ्रीक होने का दिखावा करते हैं।

अनन्या का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे को आखिरी बार साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा संग उनकी फिल्म लाइगर में देखा गया था, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। वहीं आने वाले समय में एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना संग उनकी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगी। इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में अब सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।