Wednesday, February 5, 2025
MGU Meghalaya
HomeदुनियाIndian Immigrants: अवैध भारतीय प्रवासियों पर ट्रंप की कार्यवाई तेज, अमेरिका ने...

Indian Immigrants: अवैध भारतीय प्रवासियों पर ट्रंप की कार्यवाई तेज, अमेरिका ने 205 भारतीयों को भेजा वापस

US Starts Deporting Indian Immigrants: अमेरिका में बिना किसी वैध कागजात के दाखिल होने वाले भारतीयों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश के बाद अमेरिका ने अवैध प्रवासियों को निकालना शुरू कर दिया है। अमेरिका से एक अमेरिकी सैन्य विमान प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के एक मिलिट्री प्लेन के जरिए 205 अवैध प्रवासियों को भारत भेजा जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने के लिए सेना की मदद ली है।

प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में लगभग 7.25 लाख अवैध भारतीय अप्रवासी रहते हैं। यह आंकड़ा अवैध प्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है। पहले स्थान पर मेक्सिको और दूसरे पर अल साल्वाडोर के अप्रवासी हैं।

ट्रंप ने आप्रवासन पर अपनाया सख्त रुख

ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति अभियान के दौरान आप्रवासन पर सख्त रुख अपनाया था। इस प्रकार, व्हाइट हाउस में पद संभालने के बाद, वह कानूनी और अवैध प्रवासन दोनों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त नीतियां लागू कर रहे हैं। ट्रंप ने पिछले महीने कहा था, “इतिहास में पहली बार हम अवैध प्रवासियों का पता लगाकर उन्हें सैन्य विमानों में भर रहे हैं और उन्हें वापस उनके स्थानों पर भेज रहे हैं जहां से वे आए थे।”

वहीं, इस मामले पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि भारत यह सत्यापित कर रहा है कि अमेरिका से किन लोगों को भारत भेजा जा सकता है, और ऐसे व्यक्तियों की संख्या अभी तय नहीं की जा सकती। जयशंकर ने कहा, “यह समस्या हर देश के साथ है, और अमेरिका भी इसका अपवाद नहीं है, हमने हमेशा यह रुख अपनाया है कि अगर हमारे कोई नागरिक वहां अवैध रूप से हैं और हमें यह पूरी तरह से यकीन हो कि वे हमारे ही नागरिक हैं, तो उनकी वैध वापसी के लिए हम हमेशा तैयार हैं।”

US Starts Deporting Indian Immigrants

करोड़ो लोग अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे हैं

बता दें कि अमेरिका ने लगभग 18,000 भारतीय प्रवासियों की पहचान की है जो अवैध रूप से अमेरिका में हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा जारी किए गए कुशल श्रमिक H-1B वीजा में अधिकांश भारतीय हैं। डाटा के अनुसार, 2024 तक 2047 भारतीय ऐसे हैं जो बिना किसी कागजात के अमेरिका में रह रहे हैं। इनमें से 17,940 आखिरी निष्कासन आदेश के तहत हैं और अन्य 2,467 ICE के प्रवर्तन और निष्कासन संचालन के तहत हिरासत में हैं। 1.4 करोड़ व्यक्ति अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें: India-America Relations: भारत को ट्रंप से क्यों है खतरा? भारत के इन उद्योगों पर पड़ेगा बुरा असर

- Advertisment -
Most Popular