Urfi Javed: बेहद बेरहमी से पीटते थे उर्फी के पिता, बेहोश हो जाती थी एक्ट्रेस

0
433
URFI

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन अपने अतरंगी फैशन सेंस के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस को आए दिन अपने कपड़ो के लेकर ट्रोलिंग का शिकार होनी पड़ा है, लेकिन उन्हें इन सब से अब कोई फरक नहीं पड़ता। अपनी बोल्डनेस से इस इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने ना सिर्फ समाज और रिश्तेदारों के ताने सुने, बल्कि अपने ही पिता के हाथों टॉर्चर झेला जिसका जिक्र वो कई बार कर चुकी हैं। आज एक्ट्रेस भले ही आराम की जिंदगी जी रही हैं, लेकिन एक वक्त था जब उनकी जिंदगी किसी नरक से कम नहीं थी। आज भले ही उर्फी के पापा के दिए हुए जख्म उनके शरीर पर ना हो, लेकिन एक्ट्रेस आज तक उन्हें अपने जहन ने निकाल नहीं पाई हैं। यहीं कारण है कि उर्फी के पिता से उनके संबंध कुछ खास नहीं हैं।

Urfi Javed | Biography, Serials, Age, Net worth, Videos

बेरहमी से मारते थे

एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके पिता उन्हें कितना मारते थे उर्फी ने कहा ‘कभी-कभी वो मार इस हद तक चली जाती थी कि हम बेहोश हो जाते थे या बेसुध हो जाते थे। वो सिर्फ थप्पड़ नहीं मारते थे बल्कि बुरी तरह पीटते थे। जब आप बच्चे होते हैं तब आप लड़ नहीं पाते और आपके अंदर गुस्सा पैदा होता जाता है।’

यह भी पढ़ें: Urfi Javed: उर्फी जावेद के बीड्स टॉप ने लूटा फैंस का दिल, प्रतीक सहजपाल हुए एक्ट्रेस की पोस्ट पर फिदा

Urfi Javed Breaks Down Recalling Her Struggling Days: 'It's Either This or I'll Die by Suicide'

एडल्ट साइट पर अपलोड हो गई थी फोटो

10 साल पहले का एक किस्सा शेयर करते हुए उर्फी ने बताया कि ‘मैंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें मैंने ट्यूब टॉप पहना हुआ था। उस फोटो को किसी ने पॉर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। उस फोटो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी उसे जैसे का तैसा ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था। जब मेरे पापा को इस बारे में पता चला तो उन्होंने मुझे बहुत मारा, हालांकि ये मेरी गलती नहीं थी ये तो अपलोड करने वाले की गलती थी, मैं तो विक्टिम थी। पर मुझसे कहा गया कि मैंने खानदान का नाम खराब कर दिया। जब वो बुरी तरह पीटने लगे तो मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की।’