Uorfi Javed: उर्फी को बचपन से पसंद था फैशन करना, एक्ट्रेस ने कहा- ‘मेरा बचपन काफी डरावना…’

0
357
Uorfi Javed Reveals Her Childhood Experience

Uorfi Javed: अपने अतरंगी अंदाज और सतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद के सितारें इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। एक्ट्रेस को इन दिनों कई बड़े फैशन डिजाइनर से ऑफर मिल रहे हैं। डर्टी मैगजीन और फेमस डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के बाद हाल ही में उर्फी को लैक्मे फैशन वीक में भी देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड लुक से सभी को चौंका दिया था। वहीं अब हाल ही में उर्फी ने अपने बचपन के किस्सो को साझा किया है और ये भी बताया है कि फैशन करना उन्हें बचपन से ही पसंद था।

urfi javed on her initial struggles

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद

उर्फी जावेद आज के समय में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फेमस स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अपने टैलेंट और फैशन सेंस के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। हालांकि यहां तक पहुंचना उनके लिए भी आसान नहीं रहा है। दरअसल, उर्फी को अक्सर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। आए दिन उर्फी के अतरंगी कपड़ों पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुनाते रहते हैं, लेकिन उर्फी ने कभी भी इन बातों को अपने काम के बीच नहीं आने दिया। सोशल मीडिया पर उर्फी की फैन फॉलोइंग लाखों में है। उर्फी को उनके हर वीडियोज और लुक को लेकर जहां कुछ यूजर्स ट्रोल करते हैं, तो वहीं कई ऐसे भी हैं जो उनकी हिम्मत और कॉन्फिडेंस की दाद देते हैं।

urfi javed

उर्फी को बचपन से पसंद था फैशन करना

उर्फी जावेद भले ही आज के समय में काफी फेमस हो, लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत बुरा समय भी देखा है। एक्ट्रेस पहले भी कई बार अपने पिता और डरावने बचपन को लेकर बातें कर चुकी हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका बचपन कितना बुरा और डरावना था। वहीं अब एक बार फिर इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए उर्फी ने अपने बचपन को लेकर बात की है।

एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मेरा बचपन काफी डरावना गुजरा था। उस समय कपड़ों से नई चीजें बनाना ही मुझे सुकून देता था। जब भी मेरे साथ चीजें बिगड़ जाती थी, मैं खुद को संवारकर और मेकअप करके खुद को शीशे में देखती थी, जिसके बाद मुझे काफी अच्छा फील होता था।‘ एक्ट्रेस ने बताया कि बचपन में जब उनके पिता उनपर जुल्म करते थे, तब फैशन करके और कपड़ों के नए डिजाइन बनाकर ही उन्हें सुकुन मिलता था और तभी से ये उनका पैशन बन गया।