Uorfi Javed: ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में हुई उर्फी जावेद की एंट्री! शो बोल्डनेस के साथ लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

0
288
Uorfi Javed In Khatron Ke Khiladi 13

Uorfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड कपड़ों से फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। वहीं इसके अलावा एक्ट्रेस अपने बेबाक बोल को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस से जुड़ी कोई न कोई बड़ी खबर आती ही रहती है। अब इसी कड़ी में उर्फी जावेद को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, कहा जा रहा है कि उर्फी जावेद को रोहित शेट्टी के फेमस शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के लिए अप्रोच किया गया है। अगर ऐसा है तो इस बार खतरों भरे स्टंट के साथ शो में बोल्डनेस का भी तड़का देखने को मिलेगा।

BeFunky collage 28

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में नजर आएंगी उर्फी!

स्प्लिट्सविला में अपने बोल्ड हुस्न का जलवा बिखेरना वाली उर्फी को लेकर एक धमाकेदार खबर सामने आ रही है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्फी अब फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स ने उर्फी को अपने शो के लिए अप्रोच किया है और एक्ट्रेस ने इसे स्वीकार भी कर लिया है। हालांकि अबतक इस खबर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है, लेकिन ये जरूर है कि अगर ऐसा हुआ तो इस बार खतरों के खिलाड़ी में जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।

BeFunky collage 29

इन सितारों के नाम हुए लीक

आपको बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ में जाने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट में उर्फी ही नहीं बल्कि बिग बॉस 16 के दिग्गज कंटेस्टेंट शिव ठाकरे और अर्चना गौतम का नाम भी शामिल है। शो के फिनाले वीक में रोहित शेट्टी ने खुद बिग बॉस हाउस में एंट्री ली थी और कंटेस्टेंट से खतरनाक स्टंट भी करवाए थे। इस ऑडिशन के बाद रोहित शेट्टी ने शालीन भनोट को शो के लिए सामने से अप्रोच किया था, लेकिन अपने फोबिया के कारण शालीन ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।