Uorfi Javed: रणबीर कपूर पर दिए गए बयान से पलटी उर्फी जावेद, एक्ट्रेस को है इस बात का डर

0
322
Uorfi Javed Changes Her Statement On Ranbir Kapoor

Uorfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) आए दिन अपने अतरंगी फैशन सेंस के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांकि उनके कपड़ों को लेकर तारीफ से ज्यादा उन्हें लोगों की खरी खोटी सुनने को मिली है। आम लोगों से लेकर कई बड़े सेलिब्रिटीज तक उर्फी के लुक्स पर कमेंट करते नजर आते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस आए दिन अपने बेबाक बयानों को लेकर भी जमकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी कड़ी में अब एक बार फिर एक्ट्रेस अपने बयान को लेकर मुश्किलों में फंस गई हैं। दरअसल, हाल ही में इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने उर्फी के लुक को ‘बैड टेस्ट’ बताया था, तब उर्फी ने जवाब देते हुए कहा था कि वह भाड़ में जाए।

urfi javed 3

उर्फी ने दिया था रणबीर को करारा जवाब

बता दें कि कुछ समय पहले रणबीर कपूर से एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी जावेद के फैशन सेंस के बारे में पूछा गया था तब रणबीर ने इस पर बात करते हुए कहा था कि ‘बैड टेस्ट’, जिसके बाद करीना कपूर खान ने उर्फी जावेद की तारीफ की थी और उन्हें साहसी बताया था। वहीं अब हाल ही में उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में कहा कि करीना कपूर ने उनकी तारीफ कर दी, उनके लिए यही बहुत है। रणबीर भाड़ में जाए, उसकी क्या औकात है? उर्फी का ये बयान सुर्खियों में आ गया था और हर ओर इसी की चर्चा हो रही थी। अब उर्फी अपने बयान से पलटती हुई नजर आईं। हालांकि अपने बयान को लाइमलाइट में छाता देख उर्फी ने इस पर सफाई दी है।

pic 1

अपनी बात से पलटी उर्फी जावेद

उर्फी जावेद ने इंस्टा स्टोरी पर रणबीर कपूर पर किए गए बयान पर सफाई देते हुए लिखा, “मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। मैं बस मजाक कर रही थी कि रणबीर भाड़ में जाए, करीना ने तारीफ कर दी अब। मैंने बस मजाक में कहा था। रणबीर ने जो भी कहा, वो उसका पॉइंट ऑफ व्यू है। मुझे उनका स्टेटमेंट बेइज्जती वाला नहीं लगा। सच में भाड़ में जाने को नहीं बोला मैंने।” उर्फी ने आगे कहा, “मेरा मजाक किसी दिन मुझे पिटवाएगा। असल में मैं किसी दिन पिटूंगी, या तो मेरे कपड़ों की वजह से या मेरी बातों की वजह से।“