Urfi Javed: उर्फी जावेद को दुबई में वीडियो बनाना पड़ा भारी, दुबई पुलिस ने की पूछताछ

0
353
Urfi Javed
Urfi Javed

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में छाईं रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हालांकि हाल ही में खबर आ रही है कि एक्ट्रेस इस बार अपनी एक वीडियो को लेकर मुसीबत में फंस गईं हैं।

urfi 2

बोल्ड कपड़े पहनना पड़ा भारी

दरअसल, दुबई में एक्ट्रेस को पब्‍ल‍िक में रिवीलिंग ड्रेस पहनकर वीडियो बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। बता दें कि दुबई में अंग-प्रदर्शन करने वाले कपड़े पहनना गैरकानूनी माना जाता है। कहा जा रहा है कि उर्फी इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए दुबई गई थीं, जहां उन्होंने ‘खुलेआम’ र‍िवील‍िंग कपड़ों में वीडियो शूट की है, जिसके लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है।

Urfi Javed 6565

एक्ट्रेस से हुई पूछताछ

मौजूदा मिला जानकारी के अनुसार वीडियो बनाते समय उर्फी के कपड़े दुबई के लोगों के हिसाब से काफी रिवीलिंग थे, जिसकी वजह से उन्हें हिरासत में लिया गया है। वहीं खबरें यह भी हैं कि उनके कपड़ों में कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन वह खुले में वीडियो शूट रही थीं और दुबई के लोगों के अनुसार वहां वैसे कपड़े पहन खुले में वीडियो शूट करना गैरकानूनी है। ऐसे में उनसे पुलिस इस मामले में सवाल-जवाब कर रही है।

लग सकती है उर्फी के भारत वापसी पर रोक

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो, इस मामले में दुबई के स्थानीय अधिकारियों द्वारा उर्फी से पूछताछ की जा रही है, और वहां के लोकल अधिकारी उनके भारत वापस जाने के टिकट पर भी रोक लगा सकते हैं। हालांकि ये खबरें सच हैं या नहीं इस पर अब तक कोई पुष्टि नहीं आईं है। इस बीच उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसे लेकर वो एक बार फिर ट्रोल हो रही हैं।