Uorfi Javed Bold Look: उर्फी जावेद ने फैंस को दिया वेलेनटाइन गिफ्ट, रेड हॉट बिकिनी में फैंस को किया मदहोश

0
363
Uorfi Javed Valentines Day Look

Uorfi Javed Bold Look: अपने अतरंगी फैशन सेंस और अजब-गजब ड्रेसेस से लोगों के होश उड़ाने वाली सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) आए दिन लाइमलाइट में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही अपने कपड़ो के साथ कुछ अलग ही एक्सपेरिमेंट करती है, जो पूरी दुनिया से हटकर ही होता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस के नए लुक का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देख फैंस का खुद पर कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, वेलेनटाइन डे के मौके पर एक्ट्रेस ने रेड बिकिनी में फैंस के लिए एक गिफ्टेड अवतार लिया है।

उर्फी का रेड बिकिनी लुक

वेलेनटाइन डे प्रेमियों के लिए बहुत ही बड़ा दिन माना जाता है। दुनियाभर में इस दिन को बहुत हर्षो-उल्लास से मनाया जाता है। ऐसे में अब हाल ही में उर्फी ने अपने सभी फैंस के लिए वेलेटाइन डे का गिफ्ट दिया है। दरअसल, उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक अलग अवतार में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी रेड कलर की बिकिनी के साथ सिर से पैर तक एक मैचिंग कलर के कपड़े को लहराती नजर आ रही हैं। इस लुक में एक्ट्रेस अपने बोल्ड फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को उर्फी ने अपने फैंस के लिए डेडिकेट किया है और साथ ही सभी को वेलेनटाइन डे की बधाई भी दी है।

 

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

उर्फी जावेद ने इस वीडियो के शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल की तरह महसूस किया, शायद कभी न हटाएं, सभी को हैप्पी वैलेंटाइन डे! एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘दो रुपए की पेप्सी, उर्फी दीदी सेक्सी।‘ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘जितना बड़ा कपड़ा पीछे लगाई हो आगे भी लगा लेती तो अच्छा रहता।‘ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अच्छा है मैं अंधा हूं।‘