Urfi Javed: उर्फी जावेद ने की सारी हदें पार, लेटेस्ट लुक से धड़काया फैंस का दिल

0
460
Urfi Javed
Urfi Javed

Urfi Javed Latest Look:  सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर आए दिन चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। अपने अजब-गजब ड्रेसिंग सेंस से फैंस के दिलों पर राज करने वाली उर्फी अक्सर ही ट्रोलर्स का निशाना बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट लुक का एक वीडियो जारी किया है, जिसने फैंस को पारा हाई कर दिया है।

उर्फी ने शेयर की वीडियो

हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक का एक वीडियो शेयर किया है। इस बार उन्होंने मोबाइल फोन का इस्तेमाल अपना तन ढकने के लिए किया है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर करते ही यह वीडियो वायरल हो गया है। हमेशा की तरह एक बार फिर उनके इस लुक पर भर-भर के लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। इसके अलावा एक बार फिर उनके इस ड्रेसिंग सेंस पर कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल किया है।

वीडियो पर आए अजब-गजब कमेंटस

बता दें कि वायरल होने के बाद उर्फी के इस वीडियो पर ताबड़तोड़ कमेंटस आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘अब ये कौन सी पागलपंती है, हद हो गई है अब तो, कोई निकालों इन्हें इंडिया से बाहर।‘ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘गजब टैलेंट, नंबर वन, इनकी लाइन में किसी को नंबर वन आना हो तो प्लीज इनको कांटेक्ट करें…उर्फी जी को, क्या कॉन्फिडेंस है।‘ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बस यही देखना बाकी था अब।‘ इसके अलावा हजारों और यूजर्स ने उनके इस पोस्ट को निशाना बनाते हुए ऐसे ही कमेंट किए हैं।