Uorfi Javed New Look: उर्फी जावेद ने बदला फॉर्मल पहनने का अंदाज, लुक देख फैंस के उड़े होश

0
363
Uorfi Javed New Look

Uorfi Javed New Look: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद एक बार फिर अपने अतरंगी अंदाज के चलते सुर्खियों में छा गई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फॉर्मल कपड़े पहने नजर आ रही है। उन्होने ने अपने कॉलर पर बो-टाई लगाई हुई है और बालों का एक सिंपल सा एक बन बनाया है। वीडियो की शुरुआत में तो वह सिंपल फॉर्मल कपड़ो में नजर आ रही है, लेकिन जैसे ही कैमरा जूम आउट होता है, वैसे ही कुछ अलग और अनोखा देखने को मिलता है।

https://twitter.com/uorfi_/status/1622470193300799489?s=20&t=6ddsUe6Hx9Ys8g_AsABhtQ

उर्फी ने किया नया एक्स्पेरिमेंट

हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा रहा है। दरअसल, इस वीडियो में उर्फी का नया एक्सपेरिमेंट देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि शुरुआत में सब ठीक लगता है, जबकि बाद में उनके फैशन सेंस की एक बार फिर झलक देखने को मिलती है, जिसे देख फैंस को होश उड़ जाएंगे। वीडियो में सामने उर्फी को फॉर्मल में देखा जा सकता है लेकिन जैसे ही कैमरा जूम आउट होता है वैसे ही उर्फी का अतरंगी अंदाज सामने आ जाता है। एक्ट्रेस के पीछे लगे आईने में नजर आता है कि उर्फी ने इस ड्रेस को पीछे से पूरा खुला छोड़ रखा है। उर्फी जावेद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- खेल खत्म। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

आपको बता दें कि उर्फी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स इस पर खूब मजेदार कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या फायदा इस बजट का भाई….जब सरकार पूरे शरीर कपड़े जनता को नहीं पहना पा रही।‘ वही एक और लिखा, ‘अरे पीछे कपड़ा लगाना भूल गई क्या कि फ्रंट में गलती से लगा गया कुछ भी बेशर्मी की हद है।‘ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पीछे वाला उनके लिए है जो पीठ पीछे बुराई करते है।‘