Uorfi Javed: उर्फी जावेद ने ‘लॉक अप सीजन 2’ में एंट्री पर तोड़ी चुप्पी! एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

0
430
Uorfi Javed New Look

Uorfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने डिजाइन किए हुए बोल्ड आउटफिट से लोगों के होश उड़ाती ही रहती हैं। एक्ट्रेस को आए दिन अपने फैशन सेंस को लेकर ट्रोल होना पड़ता है, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। बीते दिनों उर्फी को लेकर खबरें आई थी कि एक्ट्रेस जल्द ही कंगना रनौत के शो लॉक अप सीजन 2 में नजर आने वाली हैं। इस खबर को सुनकर उनके और शो के फैंस काफी खुश हो गए थे। वहीं अब उर्फी ने खुद पैपराजी से बात करते हुए इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

https://twitter.com/viralbhayani77/status/1630157537759891456?s=20

‘लॉक अप सीजन 2’ में उर्फी की एंट्री!

आपको बता दें कि बीते दिनों उर्फी को लेकर सोशल मीडिया और इंटरनेट वर्ल्ड में एक खबर जमकर वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि उर्फी को कंगना रनौत के फेमस रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 का ऑफर मिला है। हालांकि हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए उर्फी ने इन खबरों को महज एक अफवाह बता दिया है। उर्फी ने साफ कह दिया है कि उन्हें किसी शो के लिए संपर्क नहीं किया गया है।

FqBk0JzWwAAPFPB

उर्फी ने पैपराजी को दिया मजेदार जवाब

हाल ही में उर्फी जावेद एक नए आउटफिट के साथ एक बिल्कुल नए अवतार में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बातचीत भी की। जब उर्फी से पैपराजी ने पूछा कि, ‘क्या वह रियलिटी शो लॉक अप 2 में एंट्री करने वाली हैं, तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इसके लिए संपर्क नहीं किया गया है और न ही वह ऐसा नहीं करना चाहती हैं। अगर मैं दो या तीन महीने के लिए बाहर जाती हूं, तो आप लोग क्या करेंगे मेरे बिना।’ वहीं पैपराजी ने उर्फी से उनकी ड्रेस का नाम पूछा, तो उन्होंने बस इतना कहा, ‘ड्रेस का नाम क्या होता है? इसका नाम है शीला की जवानी।’