Saturday, September 21, 2024
MGU Meghalaya
Homeसमाजप्याज के रस से कंट्रोल होती है शुगर, रिसर्च में हुआ खुलासा

प्याज के रस से कंट्रोल होती है शुगर, रिसर्च में हुआ खुलासा

Diabetes control by Onion Extract : दुनिया भर में लगातार डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रोजाना कई लोग मधुमेह की बीमारी का शिकार होते है। हालांकि लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव करके इसे कंट्रोल किया जा सकता हैं।

हाल ही में की गई स्टडी में पता चला है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए प्याज का रस वरदान होता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक प्याज का रस ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का सबसे आसान और सस्ता तरीका है। नियमित रूप से प्याज (Diabetes control by Onion Extract) खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। जबकि इसके साइड इफेक्ट न के बराबर है।

चूहों पर की गई रिसर्च

20 5 1

अमेरिकी वैज्ञानिकों के मुताबिक डायबिटीज के मरीज अगर रोजाना प्याज के रस (Diabetes control by Onion Extract) का सेवन करते है। तो उससे ब्लड शुगर का स्तर 50% तक कम होने लगता हैं। साथ ही कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी नियंत्रित होता है। इसके अलावा वजन कम करने में भी प्याज का रस सहायक होता है।

बता दें कि अमेरिकी शोधकर्ताओं ने ये रिसर्च सबसे पहले चूहों पर की थी। रिसर्च के तहत डायबिटिक चूहों को चिन्हित किया गया था और फिर उनके वजन के आधार पर उन्हें रोजाना 200, 400 और 600 मिलीग्राम प्याज का अर्क (Diabetes control by Onion Extract) पिलाया जाता था। इससे उनके ब्लड शुगर में तेजी से कमी देखी गई। 400 और 600 मिलीग्राम वाले चूहों के ब्लड शुगर में 35% से 50% की कमी दर्ज की गई। इसी आधार पर कहा जा रहा है कि प्याज के रस से ब्लड शुगर कंट्रोल होता हैं।

प्याज के अन्य अद्भुत फायदे

21 4 1

बता दें कि नियमित रूप से प्याज (Diabetes control by Onion Extract) खाने से ब्लड शुगर तो कंट्रोल होती ही है। साथ ही कई बीमारियों के होने का खतरा भी कम होता हैं। जैसे कि-

  • हार्ट हेल्थ होता है इंप्रूव
  • बोन डेंसिटी होती है बूस्ट
  • डाइजेस्टिव हेल्थ भी रहता है ठीक

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

- Advertisment -
Most Popular