Uorfi Javed: उर्फी ने फिर मचाया बवाल, नेकलेस से बनी ड्रेस पहन किया फिगर फ्लॉन्ट

0
316

Uorfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही अपने डिजाइन किए हुए अजब-गजब ड्रेसेस को लेकर लाइमलाइट में छाई रहती हैं। वहीं उनके इस फैशन सेंस पर जहां कुछ यूजर्स उनकी तारीफ करते हैं, तो वहीं आए दिन उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो टॉप या टी-शर्ट की जगह सिर्फ नेकलेस पहनी नजर आ रही हैं।

उर्फी का नया वीडियो

हाल ही में उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस का टॉपलेस लुक नजर आ रहा है। इतना ही नहीं इस बार उर्फी ने अपने तन को ढ़कने के लिए सिर्फ एक नेकलेस का इस्तेमाल किया है। वहीं उसके साथ उर्फी ब्लैक कलर की शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

 

यूजर्स ने किया जमकर रिएक्ट

उर्फी का ये वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा रहा है। वहीं इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर यूजर्स ने एक्ट्रेस को निशाने पर ले लिया है और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस के वीडियो पर जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या नाम है इस ड्रेस का।‘ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इसको कोई फर्क नहीं पड़ता दुनिया में क्या हो रहा है ,अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इन्हीं हरकतों की वजह से मोदी जी ने 4 साल की सरकारी नौकरी करदी है।‘ इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया है। वहीं एक यूजर ने एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए लिखा, ‘सब लोग बस उर्फी को टारगेट करो, बाकी हिरोइंस और लड़कियां इससे भी छोटे और गंदे कपड़े वियर करती हैं, उन्हें नहीं कहते।’