Saturday, July 27, 2024
Homeपर्यावरणClimate Change के कारण खतरे में हैं शहरी पेड़, अध्ययन में आया...

Climate Change के कारण खतरे में हैं शहरी पेड़, अध्ययन में आया सामने

Climate Change Effect : आज के समय में पेड़-पौधे बहुत जरूरी हैं। इन्हीं की मदद से इंसान इतने प्रदूषण में भी सांस ले पा रहा है और जिन्दा हैं। इसलिए दुनिया में इनकी मौजूदगी बहुत आवश्यक है। हाल ही, में शहरी पेड़ों पर एक अध्ययन किया गया है। ये अध्ययन दुनिया भर के 78 देशों के शहरों में किया गया। इससे पता चला कि जलवायु परिवर्तन (Climate Change) की वजह से अधिकांश शहरी पेड़ (Urban Trees) खतरे में हैं। बढ़ते तापमान और कम बारिश की वजह से तो ये खतरा और बढ़ गया है। खतरे के कारण शहरों के निवासियों को पेड़ों से मिलने वाले फायदे भी कम हो गए हैं।

शहरी पेड़ों को होगा बड़ा नुकसान

r14 8

अध्ययन में पाया गया कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव शहरी पेड़ों (Urban Trees) पर बहुत ज्यादा हो रहा है। माना जा रहा है कि दुनिया में 56 से 65 प्रतिशत पेड़ों की प्रजातियां (Trees species) वैश्विव स्तर पर बहुत ज्यादा जोखिम झेल रही हैं। 78 देशों के पेड़ों पर हुई स्टडी में ये भी पता चला कि इससे पेड़ों के साथ-साथ मानव जीवन को भी नुकसान हो रहा है। सर्दियों के मौसम में तो जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के कारण 68 से 76 फीसद शहरी पेड़ों को नुकसान होगा।

दिल्ली को होगा बड़ा नुकसान

r15 9

बता दें कि वैज्ञानिको ने ये अध्ययन पेड़ों (Urban Trees) और झाड़ियों की लगभग 3,129 प्रजातियों पर किया है। वर्ष 2050 तक फ्रांस (France) में पेड़ों की 71 फीसद प्रजातियां जोखिम में आ जाएंगी। गौरतलब है कि दिल्ली (Delhi) और सिंगापुर जैसे कई शहरों में जलवायु परिवर्तन का बहुत ज्यादा असर हो रहा है, जो आगे भी होगा। माना जा रहा है कि यहां के सभी शहरी पेड़ों (Urban Trees) की प्रजातियां जलवायु परिवर्तन (Climate Change) की वजह से असुरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular