Upcoming Movie Shahzada Promotions: दुनिया की सबसे लंबी इमारत पर दिखा ‘शहजादा’ का ट्रेलर, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

0
435
Upcoming Movie Shahzada Promotions

Upcoming Movie Shahzada Promotions: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में पहली बार कार्तिक एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं और फिल्म के लिए फैंस के साथ कार्तिक भी काफी एक्साइटेड हैं। फिलहाल एक्टर अपनी इस फिल्म के जोरदार प्रमोशन में लगे हैं और साथ ही उन्हें प्रमोशन के दौरान फैंस का भी खूब प्यार मिल रहा है। ‘शहजादा’ के प्रमोशन को और भी तेज करने के लिए हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर दुनिया की सबसे बड़ी इमारत पर चलवाया, जिसकी वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और फैंस इसपर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

कार्तिक ने शेयर किया वीडियो

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दुबई के बुर्ज खलीफा के सामने नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर शहजादा का ट्रेलर प्ले होता नजर आ रहे है और इसे देखने के लिए भारी मात्रा में फैंस की भीड़ जमा हुई है। अपने फिल्म के ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर प्ले होता देख कार्तिक के चेहरे पर भी खुशी साफ देखी जा सकती है। इस वीडियो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

327725425 1519989455176506 2569428832958561233 n

इस दिन रिलीज होगी ‘शहजादा’

बात करें अगर फिल्म के रिलीज डेट की तो कार्तिक आर्यन की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा 17 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है और फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन अहम किरदारों में नजर आएंगे। वहीं आपको बता दें कि शहजादा साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म अला वैकुंठपुरमलो (Ala Vaikunthapurramuloo) का हिंदी रीमेक है। ऐसे में देखना यह होगा कि हिंदी पट्टी में कार्तिक की ये फिल्म दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है।