जालंधर: चाचा ने की छह साल की भतीजी के साथ दरिंदगी

0
394
jalandhar crime
jalandhar crime

पंजाब के जालंधर शहर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी छह साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। घटना बस्ती शेख इलाके की है। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। आरोपी को परिजनों ने खुद पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पूजा में की मासूम के साथ दरिंदगी

लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने घर पर पूजा पाठ का कार्यक्रम रखा था। जिस के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज भी रखा गया था। कार्यक्रम में सभी रिश्तेदारों को अमंत्रित किया गया था जिसमे उसने अपने चाचा के लड़के को भी कार्यक्रम में बुलाया था। चाचा के लड़के ने खाना खाने के बाद कहा कि उसे नींद आ रही है। वह कमरे में सोने चला गया और अपने साथ उनकी छह साल की बेटी को भी ले गया। कमरे में ले जाकर उसने उससे दुष्कर्म किया।

लड़की की चीखें सुन कर कमरे की तरफ भागी मां

चाचा के दुष्कर्म करने कुछ देर बाद जब कमरे से बच्ची के चीखने की आवाजें आई तो उसकी पत्नी कमरे की ओर भागी। मां ने जब बेटी को दर्द से कराहते हुए देखा तो उसने अपने पति को बुलाया। पत्नी के बुलाने पर वह दौड़कर कमरे में पहुंचा तो देखा कि फर्श पर खून बिखरा पड़ा था और दरिंदा वहीं पर था। जिसे उन्होंने मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस थाना डिविजन नंबर पांच की पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले गई। इसके बाद कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस पीड़ित बच्ची को उसके परिजनों के साथ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में धुत्त था।