Friday, September 12, 2025
MGU Meghalaya
Homeअपराधदिल्ली: टकराने पर दो लोगों को किया चाकू से घायल, एक...

दिल्ली: टकराने पर दो लोगों को किया चाकू से घायल, एक की मौत

राजधानी दिल्ली में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। न उन्हें कानून का डर है और न ही पुलिस का खौफ है। दरअसल, राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने सिर्फ टकराने से दो लोगों को चाकू मार दिया जिसमें एक फैक्ट्री कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई। वहीं रिक्शा चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मृतक को पहले से ही जानता था।

18 साल के युवक ने चाकू से गोदा

यह दिल दहला देने वाली घटना दिल्ली के अशोक विहार की है। दरअसल, यहां एक 18 साल के सनकी युवक ने सिर्फ टकराने के कारण दो लोगों को चाकू से गोद डाला। जिसमें एक फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति जो रिक्शा चालक था बुरी तरह से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है। मृतक की पहचान अशोक शाह के नाम से की गई है वह 36 साल का था।

 

पुलिस ने बताया कि हत्या का आरोपी रोहित फैक्ट्री कर्मचारी को पहले से जानता था और दोनों एक ही इलाके में रहते थे। दरअसल, मृतक अशोक की रोहित से टक्कर हो गई जिसके बाद रोहित ने उसको चाकू मारकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। हत्या के बाद भागते समय आरोपी रोहित ने एक रिक्शा चालक पर भी चाकू से वार किया। जिसमें अशोक की मौके पर ही मौत हो गई और रिक्शा चालक गणेश का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।

- Advertisment -
Most Popular