Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के दो कंटेस्टेंट करेंगे अपने रिलेशनशिप का खुलासा! नाम सुन रह जाएंगे हैरान

0
311
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 खत्म हो चुका है, लेकिन फैंस के अंदर से इस शो का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। बिग बॉस 16 को लेकर फैंस की दिलचस्पी अभी भी बनी हुई है। इस बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि जल्द बिग बॉस के दो कंटेस्टेंट्स अपने रिलेशनशिप स्टेट्स का खुलासा करने वाले हैं।

बिग बॉस 16 की जोड़ी का लव अनाउंसमेंट

बिग बॉस 16 के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और दुश्मनी के बदलते रिश्ते देखने को मिले थे। कुछ कंटेस्टेंट्स की नजदीकियों ने उनके बीच रिलेशनशिप की खबरों को भी जन्म दिया। वहीं अब बिग बॉस 16 के दो कंटेस्टेंट्स अपने अफेयर से पर्दा उठाने वाले हैं, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता, शालीन भनोट- टीना दत्ता, गौतम विग- सौंदर्या शर्मा और निमृत कौर अहलूवालिया- शिव ठाकरे के बीच प्यार होने की फैंस ने संभावनाएं जताई थी। शो से जुड़ी अपडेट और गॉसिप शेयर करने वाले एक फैन पेज ने जानकारी शेयर की है, जिसके अनुसार बिग बॉस के दो पॉपुलर कंटेस्टेंट्स लव अनाउंसमेंट करने वाले हैं।

bigg boss 16 elimination updates

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट्स वर्कफ्रंट

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता जल्द एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं, जिसकी उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। उनके अलावा शिव ठाकरे को भी कई ऑफर्स मिले हैं। शिव ने फैंस के साथ किए गए लाइव सेशन के दौरान बताया था कि उन्हें फिल्म और खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 से ऑफर मिला है। हालांकि उन्होंने शो में आने की पुष्टि नहीं की थी।