Twinkle Khanna: हेमा मालिनी को अपनी मां बनाना चाहती है ट्विंकल खन्ना, इस कारण से जताई एक्ट्रेस ने यह इच्छा

0
325
Twinkle Khanna

Twinkle Khanna: अपने समय की टॉप लिस्ट अदाकारा रह चुकी ट्विंकल खन्ना बी-टाउन की सबसे हॉट मॉम्स की लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने लेखन में अपनी किस्मत आजमाई है और खूब लोकप्रियता बटोरी है।

ट्विंकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और बड़ी बेबाकी से अपनी बातों को रखती नजर आती हैं। अब हाल ही में, ट्विंकल खन्ना ने कहा कि अरग हेमा मालिनी उनकी मां होतीं, तो वे साफ पानी के विषय पर चर्चा कर सकती थीं और उन्हें आजीवन मुफ्त प्यूरीफायर सप्लाई होता।

 

Twinkle Khanna

हेमा मालिनी को लेकर की बात

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू चैनल के लिए ट्विंकल ने एक लेख लिखा और बताया कि हाल ही में उनके वॉटर प्यूरीफायर फिल्टर से टपकता पानी उन्हें ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की याद दिलाता है।’ उन्होंने लिखा, “देश में कोई भी हेमा जी से ज्यादा भारत को साफ पानी देने में दिलचस्पी नहीं रखता है।

सालों तक वॉटर प्यूरीफायर का समर्थन करने के बाद, अब उन्होंने हमारी नदियों को साफ रखने का संदेश फैलाने के लिए गंगा के किनारे एक डांस भी परफॉर्म किया था। एक्ट्रेस ने आगे लिखा, लेकिन क्या हमारे नागरिक उनकी अपील सुनेंगे, या यह ऐसा होगा कि आप घोड़े को जल तक तो ले जा सकते हैं, लेकिन उसे पिला नहीं सकते?”

इसके बाद ट्विंकल ने लिखा कि उन्होंने हाल ही में अपनी मां-अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया को उन चीजों के बारे में बताया, जो उन्हें काफी परेशान करता है। जैसे कि लोग सड़कों पर कूड़ा फेंकने से पहले दो बार नहीं सोचते या फिर लोग सड़कों के कोनों पर पान थूकने से पहले भी नहीं सोचते हैं।’

ये यबी पढ़ें: Abhishek Banerjee: ‘स्त्री 2’ के लिए दिए गए थे पीआर को पैसे, अभिषेक बनर्जी ने किया बड़ा खुलासा

gygygygygyygyyyhh 1

ट्विंकल ने कहा काश हेमा मालिनी मेरी मां होतीं

जब अभिनेत्री ने मां डिंपल से देश में साफ सड़के, पानी, हवा न होने की शिकायत की, तो दिग्गज अभिनेत्री ने अपनी बेटी से कहा कि गणपति जुलूस के दौरान ध्वनि प्रदूषण कम होता है, जितना कि वह अभी कर रही हैं और फिर उन्होंने फोन रख दिया।

इस पर मजाक करते हुए ट्विंकल ने लिखा, “यह पहली बार नहीं है जब मैंने चाहा है कि काश हेमा मालिनी मेरी मां होतीं। न केवल हम साफ पानी के बारे में आराम से चर्चा कर सकते थे, बल्कि मुझे जीवन भर के लिए फ्री वाटर प्यूरीफायर भी मिल सकता था।”