Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना को नहीं पसंद प्री-वेडिंग पार्टी, अपने बच्चों की प्री-वेडिंग पार्टी नहीं करेंगी एक्ट्रेस

0
488
Twinkle Khanna

Twinkle Khanna: अपने समय की टॉप लिस्ट अदाकारा रह चुकी ट्विंकल खन्ना बी-टाउन की सबसे हॉट मॉम्स की लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने लेखन में अपनी किस्मत आजमाई है और खूब लोकप्रियता बटोरी है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन बहुत कम लाइमलाइट में रहना चाहती हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अंबानी परिवार के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों के बारे में अपनी राय जाहिर करती नजर आईं है। साथ ही साथ उन्होंने अपने बच्चों की शादियों के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए।

ghhggrdgr

ट्विंकल को नहीं पसंद प्री-वेडिंग पार्टी

आपको बता दें कि ट्विंकल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लिखा कि, ‘मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने प्री-वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन इतना भव्य किया था कि अब कोई भी प्री-वेडिंग पार्टी उसके सामने फीकी ही लगने वाली है। ऊपर से न तो अक्षय देर तक जाग सकते हैं और न मैं नीता अंबानी के जैसे डांस कर सकती हूं इसलिए मैं अपने बच्चों की प्री-वेडिंग पार्टी नहीं करूंगी।’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मुझे शादियों में होने वाले ये ताम-झाम बिल्कुल पसंद नहीं हैं। मैं तो चाहती हूं कि मेरे बच्चे घर से भाग कर शादियां कर लें। मुझे इस बात से कोई परेशानी नहीं होगी कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी कर ली और मैं पार्टी का आयोजन नहीं कर पाई।’

fgnhht

अपनी बेटी के लिए काफी पॉजेसिव हैं एक्ट्रेस

गौरतलब है कि एक्ट्रेस और लेखिका होने के साथ-साथ ट्विंकल खन्ना एक प्यारी सी बेटी की मां भी हैं। ट्विंकल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा, ‘मैं हमेशा सोचती हूं कि क्या मेरी बेटी शादी के बाद अपना सरनेम बदल लेगी। मैं चाहती हूं कि वह सुरक्षित रहे और खुश रहे। मैं अपनी तरफ से उसे अक्सर बताती रहती हूं कि बिना डरे अपने अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाना चाहिए।’