Bad Newz: ‘बैड न्यूज’ के मंगलवार की कमाई के आंकड़े आए सामने, किया इतने करोड़ का कारोबार

0
460
Bad Newz

Bad Newz: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘बैड न्यूज’ को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में विक्की के साथ तृप्ति डिमरी और एमी विर्क लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही लोगों का भरोसा जीत लिया था और शानदार कमाई से शुरूआत की साथ ही वीकेंड पर फिल्म की कमाई में अच्छी-खासी तेजी देखी गई और इसने छप्परफाड़ कलेक्शन किया। चलिए यहां जानते हैं ‘बैड न्यूज’ का मंगलवार टेस्ट का रिजल्ट कैसा रहा है?

gnngngfdb

मंगलवार को किया इतने करोड़ का कारोबार |Bad Newz

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘बैड न्यूज’ ओपनिंग डे पर शानदार शुरूआत करने में कामयाब रही थी। आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 8.3 करोड़ रुपये की कमाई (Bad Newz Box Office Collection) की थी। वहीं वर्ल्ड वाइड इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 14 करोड़ रुपये तक था। इसके साथ ही ये फिल्म विक्की कौशल के एक्टिंग करियर की सबसे बड़ी ओपनर भी बनी।

चौथे दिन यानी पहले मंडे को 3.5 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं अब पहले मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘बैड न्यूज’ ने रिलीज के पांचवे दिन 3.65 करोड़ का कारोबार किया हैं। इसके साथ ही फिल्म की कमाई का कुल आंकड़ा अब 36.85 करोड़ पहुंच गया हैं।

ये भी पढ़ें:Triptii Dimri: प्रियंका चोपड़ा को अपनी इंस्पीरेशन मानती है तृप्ति डिमरी, बोलीं- ‘वो मेरी आदर्श हैं’

bgfgfbgbffddf

ये है फिल्म की कहानी |Bad Newz

‘बैड न्यूज’ 2019 में आई अक्षय-करीना और दिलजीत दोसांझ-कियारा आडवाणी की फिल्म गुड न्यूज की सीक्वल है। ‘बैड न्यूज’ की कहानी हेटेरोपैटरनल सुपरफेकुंडेशन (एक रिप्रॉडक्शन प्रोसेस जिसमें जुड़वां बच्चे एक ही मां के होते हैं, लेकिन उनके बायोलॉजिकल पिता अलग-अलग होते हैं) के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है। अनन्या पंड्या और नेहा शर्मा ने फिल्म में स्पेशल कैमियो किया है।