Bigg Boss 16: प्राइज मनी के लिए मंडली ने तोड़ी सारी हदें, शिव ने प्रियंका पर फेंका बाल्टी भर-भर पानी

0
363
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Updates: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने आखिरी पड़ाव पर है। सभी कंटेस्टेंट अपना बेस्ट देकर गेम जीतने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। जहां बीते नॉमिनेशन एपिसोड में आपने देखा कि सुम्बुल तौकीर खान की गलती के कारण उनके साथ शिव और स्टैन भी नॉमिनेट हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ निमृत कौर आहलूवालिया, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट और अर्चना गौतम ने फिनाले वीक में अपनी जगह बना ली है। वहीं अब एक बार फिर शो का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें घर में एक और घमासान होने का संकेत मिल रहा है।

मंडली ने किया सुम्बुल का पत्ता कट

सभी कंटेस्टेंट्स लिविंग एरिया में बैठे नजर आते हैं और बिग बॉस उन्हें 50 लाख रुपये बतौर प्राइज मनी कमाने का मौका देते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि आज आपके प्राइज मनी 50 लाख के लिए टीम वर्सेज टीम मुकाबला करते हैं। टीम्स वही होंगी जो थी। बिग बॉस को कहते हुए सुना जाता है कि एक टीम मंडली की होगी, जिसमें चार लोग है, और टीम बी यानी नॉन मंडली, जिसमें तीन लोग है। ऐसे में मंडली को यह तय करना होता है कि चार लोगों में से कौन से तीन सदस्य खेलेंगे शिव और निमृत मिलकर सुम्बुल को इस गेम से बाहर रहने के लिए कहते हैं, जिसके बाद वह अपना मन दबाकर मना कर देती हैं। इसके बाद गार्डन एरिया में एक सेटअप किया जाता है, जहां मंडली के सदस्य नॉन मंडली वालों को टारगेट करते हैं।

 

शिव ने प्रियंका पर फेंका बाल्टी भर पानी

बिग बॉस 16 के आगामी एपिसोड में बिग बॉस मंडली टीम को यह चुनने का अधिकार देते है कि कौन पहले टास्क करेगा। इसपर निमृत कहती हैं कि उन्हे पहले टास्क करना है। इसके बाद अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट एक-एक स्टैंड पकड़कर खड़े हो जाते हैं। वहीं निमृत, स्टैन और शिव उन पर पानी की बौछार करते हैं। इस टास्क के दौरान मंडली के सदस्य बाल्टी भर-भरकर तीनों नॉन मंडली वालों पर पानी फेंकते हैं। इतना ही नहीं इस टास्क को और भी ज्यादा कठिन बनाने के लिए पानी के साथ ही बर्फ भी कपड़ों के अंदर डाल देते हैं। इस बात से नाराज होकर अर्चना कहती हैं कि आज जैसा ये करेंगे, इनको डबल मिलेगा। वहीं पानी फेंकते वक्त थोड़ा पानी प्रियंका के कान में चला जाता है, जिस पर उनका गुस्सा फूट पड़ता है और वह चिल्लाकर बोलती हैं, शिव कान में मत डाल। इसके बाद निमृत चिल्लाकर कहती हैं छोड़ दो ना फिर, लेकिन शिव मानते नहीं और वह उनके कान में खुजलाने लगते हैं। हालांकि उनका हाथ छूटता नहीं है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि यह टास्क कौन जीतेगा। इसी के साथ इस प्रोमो वीडियो से ये पता जरूर लग गया है कि बिग बॉस का आने वाला एपिसोड धमाकेदार होने वाला है।