Malaika-Arjun: ट्रोल्स ने फिर साधा मलाइका-अर्जुन पर निशाना, ‘पावर कपल’ की जगह मिला ‘पकाऊ कपल’ का टैग

0
458
Malaika-Arjun Trolled

Malaika-Arjun: बॉलीवुड कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आए दिन अपने रिश्ते को लेकर लाइमलाइट में छाए रहते हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है और आए दिन दोनों को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि कपल को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है और दोनों ही बेबाकी से ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हैं। इसी कड़ी में बीते दिन मलाइका और अर्जुन एक इवेंट में शामिल हुए, जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी शिरकत की थी। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका-अर्जुन एक साथ कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बार भी उन्हें एक साथ देख ट्रोलर्स ने उन पर निशाना साध लिया है और सोशल मीडिया पर दोनों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

328963654 175093678720470 903266537454526250 n

इवेंट में एक साथ पहुंचे मलाइका-अर्जुन

बीते दिन हंगामा स्टाइल आइकन के लिए एक ग्रैंड इवेंट समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, कृति सेनन, वरुण धवन, भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जैसे कलाकारों ने शिरकत की। इस दौरान बॉलीवुड के चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी एक साथ नजर आए। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें कपल एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने कैमरे के सामने एक साथ पोज भी दिया। इवेंट में कपल को लुक की बात करें तो जहां एक तरफ अर्जुन कपूर पर्पल रंग का कोट पैंट और काले रंग की टी शर्ट के साथ मैचिंग सनग्लासेस में नजर आए। वहीं दूसरी तरफ मलाइका काले रंग के लॉन्ग लाइन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

Capture 17

मलाइका-अर्जुन हुए ट्रोल

मलाइका-अर्जन चाहें अपनी पर्सनल लाइफ को कितना भी प्राइवेट रखने की कोशिश कर लें, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें अक्सर ही ट्रोलिंग का सामना करना ही पड़ता है। इस इवेंट के दौरान की वायरल वीडियो को लेकर भी नेटिजेंस ने दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘पकाऊ कपल।‘ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आंटी जी जवान छोकरे के साथ घूम रही है।‘ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सच में मुन्नी बदनाम हो ही गई।‘