Tuesday, September 17, 2024
MGU Meghalaya
Homeस्वास्थ्यTreatment With Soil : मिट्टी से दूर हो सकती हैं कई बिमारियां,...

Treatment With Soil : मिट्टी से दूर हो सकती हैं कई बिमारियां, आज तो जान ही लीजिए

Treatment With Soil: हम सबके शरीर में प्राकर्तिक तत्व पाए जाते है। प्राकर्तिक चिकित्सा के अनुसार इंसान बीमार ही तब होता है जब उसके शरीर में प्राकर्तिक तत्वों की कमी या अधिकता हो जाती है। अगर हमारे शरीर में सभी तत्व समान मात्रा में होंगे तो शरीर में बीमारियों से लड़ने की शक्ति होती है। अगर हम थोड़ी सी भी बीमारी होने पर प्रकर्ति का सहारा ले तो बिना दवाई के ही हम अपनी बीमारी को ठीक कर सकते हैं।

ऐसे ही एक प्राकर्तिक तरीके की आज हम बात करने वाले हैं। जिससे पृथ्वी तत्व के नाम से जाना जाता है। जिसमे मिट्टी से शरीर की बीमारियों को दूर किया जाता है। मिट्टी को हम केवल धूल-मिट्टी के समान ही जानते हैं लेकिन कभी सोचा है जो सब्जी और अन्न हम खाते हैं उसकी उपज भी मिट्टी से ही होती है। मिट्टी के कुछ ऐसे गुण है जिससे हम अनजान हैं। तो आज जानते हैं मिट्टी के कुछ ऐसे गुणों के बारे में और कैसे हम इसका उपयोग कर बीमारियों को दूर कर सकते हैं।

Treatment With Soi

मिट्टी के गुण

मिट्टी के अंदर शरीर से गर्मी सोखने की शक्ति होती है।

जब मिट्टी पानी के साथ मिल जाती है तो उसे शरीर के अंदरूनी अंगों को ठंडक देने की क्षमता मिल जाती है।

मिट्टी में ऐसे न्यूट्रीएंट्स और मिनेरल्स होते हैं जो शरीर में होने वाली जरूरी तत्वों की कमी को पूरा करते हैं।

मिट्टी के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं।

मिट्टी के अंदर शरीर के अंदर से पानी सोखने की शक्ति होती है।

मिट्टी के अंदर शरीर से जहरीले वायरस और बैक्टीरिया को खींचकर बाहर निकालने की क्षमता होती है।

ये भी पढ़ें : Weakest bone of the body : कंधों के आस-पास होती है शरीर की सबसे छोटी हड्डी, टूटने का लगा रहता है डर

मिट्टी चिकित्सा के फायदे |Treatment With Soil

स्किन प्रॉब्लम – शरीर पर मिट्टी का लेप करने से स्किन से जुड़ी हई सभी बीमारियाँ ठीक होती है। स्किन ऐलर्जी, रेशेज, पिम्पल, ऐक्नी जैसी सारी प्रॉबलम ठीक हो सकती हैं।

पेट से जुड़ी बीमारी – मिट्टी को पानी में भिगोकर पेट के आस-पास के हिस्से पर लगाने से पेट से जुड़ी सभी दिक्कत ठीक होती हैं। कब्ज, एसिडिटी, आंतों में सूजन जैसी सभी बीमारियों का इलाज किया जा सकता है।

कमर दर्द – गीली मिट्टी को सूती कपड़े में लपेटकर कमर पर लगाने से कमर के आस-पास की नसों में होने वाली रुकावट ठीक होती है। स्पाइनल कॉर्ड से जुड़ी सभी बीमारियाँ ठीक होती हैं।

अच्छे बाल – बालों में रूसी, ज्यादा बाल टूटना, पतले बाल होना, समय से पहले सफेद बाल हो जाना, कम उम्र में बाल उड़ जाना मुल्तानी मिट्टी से बाल धोने से ये सभी समस्याएं दूर होती हैं।

जोड़ों के दर्द – जोड़ों के दर्द या जोड़ों से जुड़ी किसी भी बीमारी में जोड़ों में गीली मिट्टी की पट्टी लगाने से जोड़ों का दर्द और आर्थ्राइटिस जैसी बीमारी में आराम होता है।

मानसिक स्वास्थ्य – मिट्टी चिकित्सा से केवल शरीरिक रोग ही नहीं मानसिक रोग भी ठीक होते हैं। सिर दर्द, तनाव, नेगेटिव थॉट ऐसी सभी समस्याओं में मिट्टी की पट्टी को माथे पर लगाने से आराम होता है।

अच्छी नींद – अगर नींद कम आती हो या जल्दी नींद खुल जाती हो तो मिट्टी की पट्टी सिर के पिछले हिस्से में लगाने से नींद की समस्या दूर होती है।

शरीर का तापमान – मिट्टी की चिकित्सा में मड बाथ भी आता है। जिसमे गीली मिट्टी में पूरे शरीर को डुबो दिया जाता है। इससे शरीर का तापमान संतुलित होता है और शरीर के सभी रोम छिद्रों की सफाई होती है।

आँखों की बीमारी – ओस में रखी मिट्टी का लेप बनाकर बंद आँखों के ऊपर रखने से आँखों से पानी आना, नजर कमजोर होना, धुंदला दिखना, आँखों में दर्द होना ऐसी सभी बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

जहर का असर – शरीर के किसी हिस्से पर जहरीलें कीड़े या पतंगे के काट लेने पर उस हिस्से पर तुरंत मिट्टी रगड़ देने से उसके जहर का असर खत्म हो जाता है।

Disclaimer – (इस आर्टिकल में बताई गई जानकारियां सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इस आर्टिकल में बताए गए सलाह और विचार को प्रयोग में लाने से पहले डॉक्टर या  हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें .  South Block Digital यहां दी गई जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है)

 

- Advertisment -
Most Popular