Tuesday, September 17, 2024
MGU Meghalaya
Homeस्वास्थ्यलाइफस्टाइलTop 5 Best Posh Area In Delhi : दिल्ली के 5 पॉश...

Top 5 Best Posh Area In Delhi : दिल्ली के 5 पॉश इलाके, जहां रहने ही ख्वाहिश हर किसी को होती है

Top 5 Best Posh Area In Delhi: दिल्ली भारत देश की राजधानी है और साथ ही केंद्र शासित प्रदेश भी। इसे एनसीआर यानी उत्तर राजधानी कारण के नाम से भी जाना जाता है। भारत की राजधानी दिल्ली बहुत सारी चीजों के लिए जानी जाती है। फिर चाहे वो घुमने के लिए एतिहासिक इमारतें हो या शॉपिंग करने के लिए महँगे मॉल से लेकर सस्ते बाज़ार हो। आप सभी ने दिल्ली युनिवर्सिटी का नाम भी सुना होगा। यह युनिवर्सिटी मे आती है। भारत देश के अन्य राज्यों के छात्र यहाँ पढने के लिए बहुत दूर-दूर से आते हैं।

दिल्ली भारत देश का सबसे बङा शहर है और जनसंख्या के हिसाब से ये भारत का दूसरा सबसे बङा महानगर है। आंकड़ों के अनुसार 2024 में दिल्ली की आबादी 1,73,65000 है। दिल्ली की सबसे बड़ी खसियत यह है कि यहां सभी तबके के लोग रहते हैं। दिल्ली शहर में आपको अमीर से अमीर और गरीब से गरीब रहने वाले लोग मिल जाएंगे। इस शहर मे उच्च, मध्यम और निम्न सभी वर्गों के लोग रहते हैं।

आज हम दिल्ली के उन इलाकों की बात करेंगे जहाँ धनी और ऊँचे वर्ग के लोग रहते हैं। आम लोगों की भाषा में ऐसे इलाकों को पॉश इलाका कहा जाता है। ऐसी जगह जहां रहना नीचे वर्ग के लोगों के लिए सपना होता है। तो जानते हैं उन इलाको के बारे में।

वसंत विहार

वसंत विहार दक्षिण पश्चिम दिल्ली में आता है। ये जगह मुख्य रूप से निवास क्षेत्र है। वंसत विहार मे ऊँचे वर्ग के लोग रहते हैं। यहाँ A से लेकर F तक 6 ब्लॉक हैं। हर ब्लॉक की अपनी अलग मार्केट और अलग पार्क भी है। यहाँ की मार्केट्स भी अन्य मार्केट्स की तुलना मे काफी एक्सपेंसिव होती हैं। इसके पास पीवीआर मॉल भी है जो आस-पास के लोगो के घूमने का केंद्र है।

चित्र:Vasant Vihar (Delhi) metro station.jpg - विकिपीडिया

पंजाबी बाग | Top 5 Best Posh Area In Delhi

ये दिल्ली के पश्चिम इलाके में आता है। ये दिल्ली का एक पॉश और रिहाईशी इलाक़ा है। यहाँ कई बड़ी-बङी हस्तियों के घर है। पंजाबी बाग का इलाका रहने के साथ-साथ अपने खाने के लिए भी जाना जाता है। यहां हर थोङी दूरी पर कई कैफे और रेस्टोरेन्ट है। जहाँ सभी तरह की खाने की स्वादिष्ट आइटम मिलते हैं। आने वाले कुछ समय में पंजाबी बाग में एक फ्लाईओवर भी तैयार हो रहा है। जिसका 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। आंकड़ों के अनुसार हर दिन 12 लाख से अधिक लोग इस फ्लाईओवर से आगमन कर सकते हैं।

Hotel Golden Saffron - Punjabi Bagh Delhi, New Delhi (updated prices 2024)

द्वारका 

द्वारका दक्षिण पश्चिम दिल्ली की एक आवासीय कॉलोनी है। द्वारका एशिया की सबसे बङी आवासीय कॉलोनी कहलाती है। द्वारका एक हाई सोसाइटी एरिया है। यहाँ कई एन.आर.आई लोग भी रहते हैं। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाईन द्वारका को नोएडा से जोङती है। द्वारका इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट है। यहाँ जाने-माने कुछ प्राइवेट स्कूल भी हैं। शॉपिंग करने के लिए एच एल प्लाजा और अग्रवाल मॉल जैसे बङे मॉल भी है।

ये भी पढ़ें :  Babarpur Market Shahdara: शाहदरा की ऐसी मार्केट जहाँ सरोजिनी नगर और जनपथ जैसे दामों पर मिलता है सामान

डिफेंस कॉलोनी | Top 5 Best Posh Area In Delhi

डिफेंस कॉलोनी दक्षिण दिल्ली भारत का एक रिहायशी क्षेत्र है। यह दिल्ली शहर के सभी प्रमुख भागों के केंद्र में स्थित है। डिफेंस कॉलोनी अच्छे पार्क, चौङी सङकें, पब्लिक क्लब्स के लिए जाना जाता है। डिफेंस कॉलोनी मे अधिकतर ऊँचे वर्गों के लोग रहते हैं। यहाँ कई रेस्तरां, कॉफी शॉप, बेकरी की दुकानें और आर्ट गैलरी भी है। डिफेंस कॉलोनी का एक खासियत ये भी है कि यहाँ लगभग सभी तरह के परिवहन चलते हैं। ऑटो रिक्शा, टैक्सी, बस, मैट्रो ये सभी तरह के वाहनों से आप यहाँ से आना जाना कर सकते हैं।

Defence Colony, New Delhi: Map, Property Rates, Projects, Photos, Reviews, Info

जोर बाघ 

जोर बाघ नई दिल्ली मे स्थित लोधी कॉलोनी है। ये एक पुरानी और निजी आवासीय कॉलोनी है। यहाँ की कॉलोनियों मे काफी बङे-बङे घर हैं। अधिकांश लोगो के पास अपने वाहन हैं। हर घर मे वाहन खङे करने के लिए अलग से पार्किंग एरिया बने हुए हैं। जोर बाघ मे काफी बङे और मंहगे फ्लैट्स भी हैं। आवासीय तौर पर रहने वाले लोगो के लिए यहाँ अच्छे पार्क भी बने हुए हैं। ये पार्क केवल अपने एरिया के लोगो के लिए ही बने हैं।

- Advertisment -
Most Popular