Tuesday, September 17, 2024
MGU Meghalaya
Homeस्वास्थ्यलाइफस्टाइलTop 3 Trees Which Attract Snakes : इन पौधों से आकर्षित होते...

Top 3 Trees Which Attract Snakes : इन पौधों से आकर्षित होते हैं सांप, घर के बिल्कुल न लगाएं

Top 3 Trees Which Attract Snakes: मॉनसून का महीना शुरू हो चुका हैं। मॉनसून के महीने में लोगों को गर्मी से राहत तो मिलती ही हैं साथ ही चारों और हरियाली भी देखने को मिलती हैं। भारत देश में मॉनसून के आने की खबर ही भारी बारिश से होती हैं। बारिश से चारों और पानी भर जाता हैं। सभी गटर, नाले, गड्ढे बारिश के पानी से भर जाते हैं जिनसे गंदा पानी बाहर आता हैं और इन जगहों पर रहने वाले कीड़े मकोड़े और जहरीले जानवर भी बाहर आते हैं।

इस मौसम की बारिश से तो हम नहीं बच सकते लेकिन हम कुछ ऐसी चीजों पर ध्यान दे सकते हैं जिससे हमारे घर में आने वाले जहरीले जानवरों से हम बच सके। आज हम बात करेंगे इस मौसम में सांप को कैसे अपने घर से दूर रखा जा सकता हैं। घर में ऐसे कौन से पेड़-पौधों को नहीं लगाया जाए जिससे सांप आकर्षित हो।

ये भी पढ़ें : Pillow and Cloves: तकिए के नीचे लौंग रखकर सोने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

देवदार का पेड़ – घर के आस-पास देवदार का पेड़ होने से सांप के आने की संभावना रहती हैं। देवदार के पेड़ के नीचे सांप को ठंडक मिलती हैं इसलिए सांप इसके आस-पास रहना पसंद करता हैं।

क्लोवर प्लांट – क्लोवर प्लांट बहुत ही फैला हुआ पौधा होता है। इसके फूल और पत्ते बड़े-बड़े और चारों और से फैले हुए होते हैं। सांप को इसमे छुपने में आसानी होती हैं इसलिए क्लोवर प्लांट के आस-पास सांप के होने की संभावना होती हैं।

Top 3 Trees Which Attract Snakes

नींबू का पौधा – बारिश के मौसम में घर के आस-पास नींबू का पौधा नहीं लगाना चाहिए। नींबू के पौधे के आस-पास कीड़े-मकोड़े और चूहे ज्यादातर पाए जाते हैं। सांप को नींबू के पौधे में आसानी से खाना मिल सकता हैं इसलिए सांप नींबू पौधे के आस-पास रहना पसंद करते हैं।

जैस्मिन का पौधा – जैस्मिन का पौधा भी सांपों के आने का कारण बन सकता हैं। जैस्मिन के फूल की खुशबू सांप को बहुत पसंद होती हैं। बारिश के मौसम में जैस्मिन का पौधा लगाने से सांप उसकी खुशबू से आकर्षित हो सकता हैं।

- Advertisment -
Most Popular