South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. ज्यादा एक्सरसाइज साबित हो सकती हैं खतरनाक! सुष्मिता का इलाज करने वाले डॉक्टर ने किया आगाह, आप भी हो जाएं सावधान
 ज्यादा एक्सरसाइज साबित हो सकती हैं खतरनाक! सुष्मिता का इलाज करने वाले डॉक्टर ने किया आगाह, आप भी हो जाएं सावधान
मनोरंजन

ज्यादा एक्सरसाइज साबित हो सकती हैं खतरनाक! सुष्मिता का इलाज करने वाले डॉक्टर ने किया आगाह, आप भी हो जाएं सावधान

by News Desk March 17, 2023

अगर आपको लगता है कि जिम जाने और वर्कआउट करने से आप फिट रहेंगे, तो सावधान हो जाएं। क्योंकि जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज भी आपको मौत के मुंह में धकेल सकती हैं। जी हां, पिछले कुछ समय में हमारे सामने ऐसे कई मामले आए हैं, जब कुछ जाने-माने सितारों की मौत का कारण जिम, ज्यादा एक्सरसाइज कारण बना।

सुष्मिता के डॉक्टर ने क्या कहा? 

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेना को कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था। सुष्मिता सेन की आर्टरी में 95% ब्लॉकेज थी। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। सुष्मिता का इलाज करने वाले डॉक्टर का कहना है कि वो बहुत सही समय पर अस्पताल आ गई थीं, इसलिए बच गई। डॉक्टर कहते हैं कि सुष्मिता काफी फिट थीं इसलिए उनको कम से कम नुकसान हुआ। हालांकि डॉक्टर के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे बॉडी को रिकवर होने का मौका नहीं मिल पाता।

सुष्मिता तो काफी खुशकिस्मत थीं कि वो बच गईं, लेकिन ऐसे कई सितारे पिछले कुछ समय में हम खो चुके हैं, जिनकी मौत का कारण जिम में ज्यादा एक्सरसाइज माना जाता है।

कई सितारों की हुई मौत

बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला तो आपको याद होंगे, जिनकी एक दिन अचानक ही मौत की चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। 2 सितंबर 2021 वो इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। माना जाता है कि हद से ज्यादा प्रोटीन और वर्कआउट करने की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हुई।

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जिम करते हुए बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। काफी दिनों तक राजू का इलाज चला, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचाने में सफल नहीं हो पाए। साउथ सुपरस्टार पुनीथ राजकुमार ने 46 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। माना जाता है कि फिटनेस फ्रीक होने के चलते पुनीथ राजकुमार को हार्ट अटैक आया था। इसके अलावा टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को भी जिम में ही हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

ये तो केवल कुछ ही नाम हैं। इसके अलावा भी कई सितारे ऐसे हैं, जिनकी मौत की वजह जिम और ज्यादा एक्सरसाइज करना माना जाता है। तो अगर आप भी जिम में जमकर पसीना बहाते हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाएं। एक्सरसाइज करना अच्छा होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से सभी को बचना चाहिए।

Share This:

Tags: entertainment news entertainment news in hindi hindi news Latest News in Hindi Puneet Rajkumar Raju Srivastava Sidharth Shukla Sushmita Sen Sushmita Sen Heart Attack
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.