Home IPL RR vs PBKS, IPL 2023: आज संजू सैमसन और शिखर धवन होंगे...

RR vs PBKS, IPL 2023: आज संजू सैमसन और शिखर धवन होंगे आमने-सामने, जानिए Playing-XI

0
304
RR vs PBKS

RR vs PBKS, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आठवां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पहला-पहला मैच जीतकर फुल कॉन्फिडेंस में है। संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं जबकि पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन संभाल रहे हैं। ऐसे में दोनों टीमें एक अलग जोश के साथ जीत का सिलसिला बरक़रार रखना चाहेगी।

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने अपने पहले मैच में सनराजइर्स हैदराबाद को 72 रन के विशाल अंतर से मात दी थी। वहीं पंजाब किंग्‍स ने अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को डकवर्थ लुईस पद्यति के आधार पर 7 रन से हराया था। दोनों ही टीम में धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं, जिसे देखते हुए लगता है कि हाई स्‍कोरिंग मुकाबला खेला जाएगा।

RR vs PBKS
RR vs PBKS

यहां देखें मैच का लाइव प्रसारण

आईपीएल 2023 का आठवां मैच राजस्‍थान रॉयल्‍स और पंजाब किंग्‍स (RR vs PBKS) के बीच 5 अप्रैल यानी बुधवार को खेला जाएगा। मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। ये  मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा। मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

IPL 2023, DC vs GT
RR vs PBKS, IPL 2023

PBKS vs RR संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स: प्रभासिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), भानुका राजपक्षा, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, सैम करन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, हरप्रीत बर्रार, अर्शदीप सिंह, ऋषि धवन।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल, केएम आसिफ।