आज हैं महानंदा नवमी का पर्व, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये उपाय

0
292
Mahananda Navami 2022
Mahananda Navami 2022

Mahananda Navami 2022 : हिन्दू धर्म में, माघ मास में पड़ने वाली महानंदा नवमी का बड़ा महत्व है। देश में कई जगह महानंदा नवमी को गुप्त नवरात्रि की नवमी के नाम से भी जाना जाता हैं। आज यानी 1 दिसंबर को महानंदा नवमी का पर्व हैं। आज मां नन्दा की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती हैं। माँ दुर्गा का ही एक रूप है, देवी नंदा।

मां लक्ष्मी करेंगी सभी मनोकामनाएं पूरी

resize4

आज के पावन दिन, मां लक्ष्मी जी की उपासना और व्रत रखने से भक्तों की आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही व्यक्ति को अप्रतिम शक्तियां भी मिलती हैं। परिवार में भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए भी भक्तजन आज व्रत रखते हैं। इसके आलावा आज के दिन कुछ खास उपाय करने से यश की प्राप्ति होती हैं। जैसे कि-

– आज के दिन (Mahananda Navami 2022) सिद्धकुंजिका स्रोत का पाठ करने से व्यक्ति आर्थिक रूप से मजबूत होता हैं। महानंदा नवमी के दिन यथा शक्ति कन्याओं को भोजन कराने और उन्हें भेंट देने के बाद उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने से घर में चल रहीं आर्थिक परेशानियां कम होती हैं।

– परिवार में सुख-शांति, खुशहाली और यश-कीर्ति की प्राप्ति के लिए घर में दुर्गा बीसा यंत्र की विधि-विधान से स्थापना करें और मां दुर्गा के अर्गला स्तोत्र का उच्चारण करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सभी परेशानियों का नाश होगा।

– जिन लोगों को शादी के लिए अच्छी पत्नी नहीं मिल रहीं हैं। उन्हें आज के दिन (Mahananda Navami 2022) दुर्गा सप्तशती के विशेष मंत्र का 21 बार उच्चारण करना चाहिए। वो मंत्र है- पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्त अनुसारिणीम् तारिणीं दुर्ग संसार सागरस्य कुलोद्भवाम्। मंत्र का जाप करने के साथ ही माँ लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार का सामान भेंट करें। इस उपाय से जल्द ही आपको एक अच्छी पत्नी मिल जाएंगी।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।