South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. धर्म
  3. आज है Paush Purnima, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के जरूर करें ये उपाय
 आज है Paush Purnima, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के जरूर करें ये उपाय
Paush Purnima 2023
धर्म

आज है Paush Purnima, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के जरूर करें ये उपाय

by News Desk January 6, 2023

Paush Purnima 2023 : हिंदू धर्म में प्रत्येक पूर्णिमा का विशेष महत्त्व और मान्यता होती हैं। नए साल की पहली पौष पूर्णिमा आज यानी 06 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। पौष पूर्णिमा के दिन व्रत, गंगा स्नान, दान-पुण्य, जप और व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। इस पावन दिन (Paush Purnima 2023) रात्रि के समय चंद्र देव और माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करना भी बहुत शुभ होता है। इसके अलावा इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से माता लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पौष पूर्णिमा की तिथि

पौष माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 6 जनवरी 2023, दिन शुक्रवार की रात्रि 2:16 से हो रहा है, जिसका समापन 7 जनवरी 2023, की सुबह 4:37 पर होगा। आज के दिन (Paush Purnima 2023) लक्ष्मी जी और नारायण की रोली, मौली, हल्दी, पुष्प, फल, मिठाई, नैवेद्य, धूप, दीप, माला और पंचामृत से पूजा करनी चाहिए। साथ ही सत्य नारायण की कथा पढ़ें और श्री हरि विष्णु के भजन करें। इसके अलावा शाम के समय चंद्र देवता को दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्घ्य दें। बता दें कि आज (Paush Purnima 2023) के दिन जरूरतमंदों को गुड़, तिल और कंबल आदि चीजों का दान दें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के चमत्कारी उपाय

आज यानी पौष पूर्णिमा (Paush Purnima 2023) के दिन शुक्रवार भी पड़ रहा है। ऐसे में आज के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष उपाय करना बहुत शुभ होता हैं। जैसे कि-

  • पौष पूर्णिमा के पावन दिन सुबह-सुबह मां लक्ष्मी की प्रतिमा का गाय के दूध से अभिषेक करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में धन की प्राप्ति होती हैं।
  • आज देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें और उन्हें लाल वस्त्र, चूड़ी, सिंदूर आदि चढ़ाएं।
  • माँ के सामने शुद्ध घी का दीपक भी जलाएं।
  • आज पूरे दिन (Paush Purnima 2023) उपवास रखें और चंद्रमा का उदय होने के बाद माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
  • बता दें कि अभिषेक वाले दूध को पीपल के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख, शांति, सम्रद्धि और वैभव का वास होता हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Share This:

Tags: dharm astha dharma culture dharmantran hindu dharm hindu festival hindu parv hindu religious festival hinduism Paush Purnima
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.